कौन हैं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स
ये डिजाइनर हैं रुशी शर्मा और मनोषी नाथ। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वॉरिअर किसान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से उनका जब पहला लुक आउट हुआ था तभी सुर्खियों में आ गया था। उनके लुक के बारे में रुशी शर्मा और मनोषी नाथ कहते हैं अमिताभ बच्चन के खुदाबक्श के किरदार जो कि कहीं बेहद नम्र हैं तो कहीं उग्र, उसे दिखाने के लिए ही ड्रेस डिजाइन किया गया है। वे कहते हैं कि कॉटन का कुर्ता और लिनन रिब उनकी नम्रता के लिए और साथ में मैटल और लैदर का कवच उग्रता दर्शाने के लिए।
क्या कहते हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन कहते हैं कि बारिश में किए गए एक्शन दृश्यों में उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। चमड़े के कपड़ों, हाथों में तलवार, पगड़ी और लंबे बाल के साथ शूट करना उनके लिए काफी परेशानी भरा था। वे कहते हैं कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स को हमारे कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए बहुत रिसर्च और लंबे समय तक इस पर मेहनत करनी पड़ती है। बहुत सारे सीन्स के दौरान मुझे कवच के साथ बारिश में शूट करना था और चमड़े के कपड़े पानी को सोख लेते हैं जिस वजह से वह कपड़े इतने भारी हो जाते थे, जैसे किसी मैटल के कपड़े पहने हों। हां यह सब बहुत बोझिल था, लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म और किरदार के लिए इसे पहनना जरूरी था।
आपको बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है जो 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है।