फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर को मात देकर ग्लैमर वर्ल्ड में लौटीं सोनाली बेंद्रे, एक शूट के लिए पहनीं लाखों की ड्रेस

Sat, 06 Apr 2019 03:32 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे स्वस्थ होकर वापस आ चुंकि हैं। पिछले साल सोनाली कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क गयीं थीं और अब वो स्वस्थ होकर भारत आ गयीं हैं। हाल ही में, सोनाली को एक शूट के दौरान गजब के क्लासिक पैंटसूट में देखा गया। जिसमें वो बेहद स्मार्ट और खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा सोनाली के सूट से जुड़ी एक ऐसी खास बात है, जिसे आम इंसान का पचा पाना थोड़ा मुश्किल है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, सोनाली बेंद्रे ने विविएन  वेस्टवुड द्वारा स्टाइल किया हुआ 'ड्राप क्रोच ट्रॉउर' पहना जिसके साथ उन्होंने सुनहरे रंग की हुप्स ईयररिंग मैच की और ब्लैक ट्रांसपेरेंट स्टिलेटोज पहने। आपको बता दें कि, इसमें सबसे शॉकिंग सोनाली की ड्रेस की कीमत है। सिर्फ उनके ट्रॉउजर की कीमत 38,500 रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 5
न्यूड कलर के स्टाइलिश जैकेट की कीमत 72500 है। यानि सोनाली द्वारा पहने गए क्लासिक पैंटसूट की कुल कीमत  111000 रुपये है। अगर आपको ये मजाक लग रहा है या आप विश्वास नहीं कर पा रहे हैं तो खुद कीमत देख लें। 

4 of 5
ये तस्वीर VogueBFF के फोटोशूट के दौरान ली गयी है। जहां सोनाली के साथ उनकी दो जिगरी दोस्त सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय भी मौजूद थीं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर भी सोनाली ने पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, '#BFFsWithVogue अपनी दोस्तों के साथ सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टाइलिश सोनाली बेंद्रे का फैशन सेंस बेशक बेहतरीन है लेकिन उनका फैशन टेस्ट और पसंद थोड़ी महंगी है। एक बात तो तय है कि सोनाली शॉपिंग और कपड़ो पर दिल खोलकर खर्च करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें