सगाई से पहले चल रही मेहंदी फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ नजर आई थी और अब इस पार्टी में आलिया भट्ट भी पहुंच चुकी हैं।
बता दें कि आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता के साथ 30 जून को है। इस ग्रैंड फंक्शन से पहले श्लोका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी पहुंचीं।
सगाई के फंक्शन के पहले ही मेहंदी सेरेमनी में श्लोका ने नीले और क्रीम रंग का लहंगा पहना हुआ था। यह लहंगा डिजानइर अनामिका खन्ना ने खास श्लोका के लिए डिजाइन किया है। इसके साथ ही श्लोका ने डायमंड इयरिंग्स पहने हुए थे। जहां एक ओर इस लहंगे में श्लोका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं तो वहीं दूल्हे राजा आकाश अंबानी भी खूब जंच रहे थे। आकाश ने क्रीम रंग का कुर्ता पहना हुआ था जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
अंबानी परिवार की बहू बनने जा रही श्लोका हीरा व्यापार करने वाली कंपनी रोजी ब्लू के मालिक रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। इससे पहले आकाश अंबानी और श्लोका गोवा में प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर चुके हैं जहां पर पूरा अंबानी परिवार कैजुअल लुक में नजर आया था।