फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन हो तो ऐसा कि कुछ पहनें तो जमाना कहे, वाह!

Sat, 23 Jun 2018 02:07 PM IST
भावना रावत
विज्ञापन
turtle ring
विज्ञापन
गहनों में आज डिजाइन और मेटल को लेकर भले ही कुछ नई चीजें बाजारों में आ गई हों, लेकिन गहनों को लेकर महिलाओं की दिलचस्पी आज भी वैसी ही है, जैसी एक सदी पूर्व रही होगी। लेकिन आजकल महिलाएं गहनों में भी कुछ अलग पहनना पसंद करती हैं, जो उन्हें एक स्टाइल आइकन बना सके। आइए जानते हैं क्या...
विज्ञापन


नए ट्रेंड का हिस्सा बन चुकी एनिमल ज्वेलरी भी उन्हीं में से एक है। लेकिन यह ज्वेलरी आज से नहीं, बल्कि विक्टोरियन युग से प्रचलन में है। यह डिजाइन विक्टोरियन युग की शैलियों और कारीगरी में शामिल थी। उस दौर में एनिमल ज्वेलरी को केवल बोल्ड लुक के लिए ही पसंद  नहीं किया जाता था, बल्कि इसके हर डिजाइन का एक अलग अर्थ भी होता था और इससे कई भावनाएं भी जुड़ी होती थीं।
 

‘मोतीलाल वाला एंड संस’ के निदेशक और क्रिएटिव हेड कुंवर साहिब सिंह बताते हैं, ''वस्त्रों पर पशुओं के प्रिंट के साथ यह फैशन अब आभूषणों में भी आ गया है। अंगूठियां, बालियां, लटकन या कंगन एनिमल डिजाइन हर जगह एक शक्तिशाली प्रभाव बना रही है। यह प्रवृत्ति बोहेमियन और इंडो-वेस्टर्न स्टाइल प्रेमियों के बीच अधिक है, क्योंकि वे लोग हमेशा कुछ न कुछ नए प्रयोग करते रहते हैं। ”

इन दिनों युवा लड़कियां इस ट्रैंड को काफी अाजमा रहे हैं। स्नेक बैंगल्स, टर्टल इयररिंग्स, बटरफ्लाई या हनी बी रिंग्स के साथ सबसे लोकप्रिय मोर वाले डिजाइन की ज्वेलरी है। ये गहने महिलाओं की श्रृंगार शैली को एक त्वरित अलंकरण देने के अलावा अलग भाव प्रदान करते हैं। जैसे कछुआ अत्यंत धीरज और सहनशक्ति का प्रतीक है, तितली को आत्मा का प्रतीक माना जाता है। कुत्ते को निष्ठा और छिपकली को भावना का प्रतीक माना जाता है। वहीं हाथी ताकत, वफादारी और धैर्य का प्रतीक है।
 
एनिमल ज्वेलरी बहुत बोल्ड व शुभ मानी जाती है। इसी वजह से इसकी लोकप्रियता आज भी खत्म नहीं हुई है। भारत में इसका चलन इन दिनों जोरों-शोरों से चल रहा है। स्पेन की प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर लॉरी स्टेजलर की एनिमल डिजाइन की ज्वेलरी बहुत लोकप्रिय हैं। लॉरी की यह रुचि जानवरों के प्रति उनके प्रेम को भी दर्शाती है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को भी आप आजकल इन्हें पहने देख सकती हैं। 
 
विज्ञापन

लाभकारी डिजाइन
एनिमल डिजाइन्स में जंगली जानवरों से लेकर जलीय जीव-जंतुओं और पक्षियों तक की आकृतियां भी हैं। इन डिजाइन्स का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि जानवरों को लेकर कई मान्यताएं हैं। मछली, कछुआ, शेर और उल्लू जैसे जानवर व पक्षियों के डिजाइन्स लाभकारी होते हैं।   

हर मेटल में सुंदर
सोना-चांदी हो या प्लेटिनम यह डिजाइन हर मेटल में सुंदर लगते हैं। छोटे-छोटे आकार के जंतुओं की अंगूठी भी काफी सुंदर लगती है। वहीं सांप और डायनासोर की आकृति की कान की बालियां काफी बोल्ड लुक देती हैं। यह छोटे से लेकर बड़े आकार में आपको एक बेहतरीन लुक देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें