फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Say Yes To The Dress India का ट्रेलर लॉन्च, देश की 16 दुल्हनों को मिला इन टॉप डिजाइनर्स का साथ

Mon, 06 Dec 2021 07:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Say Yes To The Dress India - फोटो : instagram/discoveryplusin
विज्ञापन

डिस्कवरी प्लस के ओटीटी शो 'से यस टू ड्रेस इंडिया' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। ये शो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रिय हुआ है, जिसकी अब भारत में एंट्री हुई है। हर दुल्हन अपनी शादी में बेस्ट दिखने की चाह रखती है। दुल्हन के लिए उनका ब्राइडल आउटफिट केवल फैशन ही नहीं, बल्कि एक लड़की के सपनो, भावनाओं, कल्पनाओं से परिपूर्ण होता है। बात अगर भारत की दुल्हनों की हो, तो यहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अलग धर्म, भौगोलिक क्षेत्र के मुताबिक दुल्हनों का लुक होता है। एक महाराष्ट्रीयन दुल्हन और बंगाली दुल्हन के आउटफिट में जमीन आसमान का फर्क होता है। हालांकि इमोशन दोनों के एक जैसे ही होते हैं। इन्हीं इमोशनल, ड्रामा, फन और फैशन को लेकर डिस्कवरी प्लस 8 दिसंबर से से यस टू द ड्रेस इंडिया ला रहा है। आज शो के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शो से जुड़े होस्ट, डिजाइनरों ने शिरकत की और अपने अनुभव साझा किए। चलिए जानते हैं 'से यस टू ड्रेस इंडिया' के बारे में।

विज्ञापन


से यस टू ड्रेस इंडिया का कॉन्सेप्ट

इस शो में देश की 16 अलग अलग दुल्हन हैं, जिनके लिए उनके ट्रेडिशन, कल्चर, कम्फर्ट और स्टाइल के मुताबिक आउटफिट को मैचअप किया जाएगा है। इसके लिए हर दुल्हन को देश के जाने माने डिजाइनर दिए जाएंगे। इन डिजाइनरों के लिए दुल्हनों को अपने डिजाइन से संतुष्ट करना चुनौती होगी।

से यस टू ड्रेस इंडिया के ये 16 डिजाइन

डिजाइनर नीता लुल्ला, अभिनव मिश्रा, वरुण बहल, नताशा दलाल, संदीप खोसला, ज़ारा उमरीगर, शुभिका, अंगदी साड़ी, मोनिका जेड, सीमा गुजराल, संजय गर्ग, लियो, अशदीन, अंजू मोदी, डिलनाज, हिना कोचर और राहुल मिश्रा अपने डिजाइन से दुल्हनों को उनके सपनों का पहनावा चुनने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


शो के होस्ट दिव्यक डिसूजा

इस शो के होस्ट हैं दिव्यक डिसूजा, जो फैशन उद्योग में सलाहकार, फैशन संपादक, दुल्हन के स्टाइलिस्ट हैं। दिव्यक फरहान अख्तर, चित्रांगदा सिंह, रवीना टंडन जैसी बॉलीवुड हस्तियों को स्टाइल कर चुके हैं। शो में दिव्यक दुल्हनों की पोशाक चुनने में मदद करेंगे।  

विज्ञापन

किराए पर ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/flyrobe/
बादशाह और पायल देव का सजना गीत रिलीज

शो के लॉन्च के मौके पर शुरुआत बादशाह और पायल देव के शादी सॉन्ग 'सजना' से हुई। पुनीत जे पाठक की कोरियोग्राफी में तैयार इस गाने के रिलीज होने के बाद से 5 दिनों में यूट्यूब पर 12 मिलियन व्यूज पार हो चुके हैं।

आज के इवेंट में साउथ एशिया डिस्कवरी कम्युनिकेशन इंडिया की एमडी मेघा टाटा ने कहा कि हम भारत में इस सफल शो को लाने को लेकर उत्साहित हैं। शो में नवीनतम फैशन ट्रेंड, ड्रामा, पागलपन और मनोरंजन सबकुछ है।

अपने ब्राइडल वियर फैशन लाइन से ओटीटी की शुरुआत कर रही डिजाइनर नताशा दलाल ने कहा, "डिजाइनिंग हमेशा एक जुनून रहा है और मेरे ओटीटी की शुरुआत का इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता था। से यस टू द ड्रेस दुनिया भर में बहुत सराहा जाने वाला शो है और इसका हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव है। दुल्हन के लिए ड्रीम आउटफिट बनाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें