राखी सावंत वो हस्ती हैं जिन्हे उनकी हरकतों की वजह से देश का हर छोटे से बड़ा इंसान जानता है। सुर्खियों में बने रहना उनकी आदत है जिसके लिए वो हर तरह के हथकंडे अपनाती हैं। कभी बिग बॉस को पहला पति बताती हैं तो कभी अकेले ही हनीमून पर चली जाती हैं। अपने अतरंगी बयानों की तरह राखी का फैशन सेंस भी उतना ही अनोखा है। राखी सावंत का ड्रेस सेंस निराला होता है। हर बार कुछ अजीब पहनने की उम्मीद भी राखी से की जा सकती है। इस बार 25 नवंबर को अपने जन्मदिन पर राखी 40 साल की हो जाएंगी। आगे की स्लाइड में देखें राखी सावंत के दस अतरंगी अवतार।