फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spcl: ड्रामा क्वीन राखी के दस अनोखे फैशन अवतार, जिन्हे यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Mon, 25 Nov 2019 09:59 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : instagram
राखी सावंत वो हस्ती हैं जिन्हे उनकी हरकतों की वजह से देश का हर छोटे से बड़ा इंसान जानता है। सुर्खियों में बने रहना उनकी आदत है जिसके लिए वो हर तरह के हथकंडे अपनाती हैं। कभी बिग बॉस को पहला पति बताती हैं तो कभी अकेले ही हनीमून पर चली जाती हैं। अपने अतरंगी बयानों की तरह राखी का फैशन सेंस भी उतना ही अनोखा है। राखी सावंत का ड्रेस सेंस निराला होता है। हर बार कुछ अजीब पहनने की उम्मीद भी राखी से की जा सकती है। इस बार 25 नवंबर को अपने जन्मदिन पर राखी 40 साल की हो जाएंगी। आगे की स्लाइड में देखें राखी सावंत के दस अतरंगी अवतार। 


 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : instagram
बिग बॉस को अपना पहला पति बोल सुर्खियों में आई राखी सावंत की इस ड्रेस को देख आप क्या कहेंगे। राखी हमेशा ही ट्रोलर के निशाने पर रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि राखी ने पीएम मोदी के प्रिंट वाली काले रंग की ड्रेस पहन रखी है। राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए हमेशा ही कुछ न कुछ नया अवतार लेती रहती हैं।
 

4 of 9
- फोटो : instagram
राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को पोस्ट किया है, जिसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर लताड़ लगाई है।बता दें, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में भी वह अपनी क्लीवेज दिखाती नजर आ रही हैं। राखी की इस तस्वीर ने जैसे ही अपने इंस्टाग्र्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया तो कुछ ही समय में उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई। यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर पर भद्दे कमेंट्स किए।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में राखी के साथ टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी नजर आ रहे हैं। इसमें भी राखी ने ऐसा ड्रेस पहना जिसके चलते वह रातोंरात चर्चा में आ गई थीं।
विज्ञापन

7 of 9
राखी की यह तस्वीर एक इवेंट में परफॉरमेंस देने से पहले की है। उन्होंने अपने फैंस के साथ अपना ये लुक शेयर किया था, जिस पर कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है, वहीं बहुत सारे यूजर्स ने शर्मनाक कमेंट्स किए हैं।

8 of 9
- फोटो : instagram
राखी की यह तस्वीर एक इवेंट की है, जहां वह ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आई थीं। रेड पटियाला सूट के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी टीमअप की थी। इस ड्रेस में राखी बिल्कुल पंजाबी कुड़ी की तरह लग रही थीं। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : social media
राखी ने करवाचौथ का व्रत रखा और छलनी के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की। हरे रंग की सिल्क साड़ी में तैयार राखी सोलह श्रृंगार में अच्छी लग रही हैं। हरे रंग की साड़ी पर गुलाबी बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी के साथ हाफ स्लीव्स ब्लाउज मैच किया है। हाथों में लाल चूड़ा पहन राखी ने साड़ी में कई पोज दिए हैं। माथे पर सिंदूर के साथ राखी की हेयर एक्सेसरीज काफी आकर्षक है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें