फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के इस खूबसूरत लहंगे को देखते रह जाएंगे...कीमत भी ज्यादा नहीं 

Mon, 20 Jul 2020 05:28 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राधिका अपनी बहन के प्री वेडिंग फंक्शन में एक खूबसूरत लहंगा पहने हुए नजर आईं - फोटो : instagram
राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की तथाकथित गर्लफ्रेंड हैं। अभी तक राधिका और अनंत अंबानी के रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनकी तस्वीरों से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत के साथ नाम जुड़ने के अलावा राधिका अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं।

अपने बेहतरीन लुक से वो हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में राधिका अपनी बहन के प्री वेडिंग फंक्शन में एक खूबसूरत लहंगा पहने हुए नजर आईं, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। आप ये सोच रहे होंगे कि ये लहंगा काफी महंगा होगा, पर ऐसा नहीं है। राधिका ने अपनी बहन की शादी में जो लहंगा पहना हुआ था उसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। आप भी इस लहंगे को आसानी से खरीद सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस लहंगे में राधिका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं थीं - फोटो : instagram
स्कोलोपेड हेमलाइन वाला लूज-फिट लहंगा 
  • राधिका ने अपनी बहन के प्री वेडिंग फंक्शन में राहुल मिश्रा का डिजाइन किया हुआ स्कोलोपेड हेमलाइन वाला लूज-फिट लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे में राधिका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। राधिका ने हीरे की बालियां और चूड़ियां भी पहनी हुई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
राधिका ने जो लहंगा पहना था उसे पेस्टल पिंक एंड ग्रीन लहंगे को वेटलेस बटर सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिजाइन किया गया था - फोटो : instagram
सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिजाइन
  • राधिका ने जो लहंगा पहना था उसे पेस्टल पिंक एंड ग्रीन लहंगे को वेटलेस बटर सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिजाइन किया गया था। स्कर्ट और ब्लाउज में बहुरंगी धागे का काम किया गया है, जिन्हें फूलों की कशीदाकारी और स्वान मोटिफ्स कढ़ाई में उड़ेला गया है।

4 of 5
राधिका इस स्टाइल में बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं - फोटो : instagram
बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं राधिक
  • राधिका इस स्टाइल में बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं। राधिका ने हल्का मूंगा ब्लश और मैट पिंक लिप्स के साथ सॉफ्ट टोन मेकअप किया हुआ था। राधिका ने बालों में  voluminous पोनीटेल के साथ रोमांटिक टेंड्रल्स भी लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस लहंगे की कीमत मात्र 50000 रुपए है - फोटो : instagram
आप भी खरीद सकते हैं इस लहंगे को
  • राधिका ने जो लहंगा पहना हुआ था उसे आप भी आसानी से खरीद सकते हैं। इस लहंगे की कीमत मात्र 50000 रुपए है और आप इसे राहुल मिश्रा की वेबसाइट से खरीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें