फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिसेंस मेगन मर्केल की 2 साल पुरानी तस्वीरें LEAK, इस तरह साड़ी पहन सीक्रेट ट्रिप पर आई थीं भारत

Thu, 18 Apr 2019 06:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आज से दो साल पहले भारत की सीक्रेट ट्रिप पर आईं 'डचेस ऑफ ससेक्स' मेगन मर्केल की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में डचेस ऑफ ससेक्स नीले और हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में जानें मेगन मर्केल के सीक्रेट भारत दौरे के विषय में विशेष और देखें उनकी मनमोहक तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 4
अमेरिकन टेलीविजन सीरीज 'सूट्स' में अपने शानदार अभिनय और प्रिंस हैरी के साथ चल रहे संबंध को लेकर डचेस ऑफ ससेक्स' मेगन मर्केल उस समय सुर्खियों में छायी हुईं थीं। इन चर्चाओं के बीच 2017 में मेगन 'वर्ल्ड विजन कनाडा' नाम के संगठन से जुड़े चैरिटी संबंधी काम को लेकर भारत के गोपनीय दौरे पर आईं थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
अपनी भारत यात्रा के दौरान मेगन ने अपने समय का उपयोग लैंगिक समानता के मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए किया। भारत में बिताये पांच दिनों के दौरान महिलाओं की स्वच्छता और लड़कियों की शिक्षा तक सीमित पहुंच के बारे में भी बात की। उनकी यात्रा से आने वाली सबसे रोमांचक तस्वीरों में से एक जिसमें उन्होंने पारंपरिक मेहंदी अपने हाथों पर बनवाई। 
विज्ञापन

4 of 4
डचेस ऑफ ससेक्स के 2017 भारत दौरे की तस्वीरों में देख सकते हैं कि वो भारतीय महिलाओं के बीच साड़ी पहन कर बैठी हैं। साड़ी के साथ मैचिंग एल्बो लेंथ का गोल्डन ब्लाउज पहना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें