फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा के 'महारानी अवतार' ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, खूबसूरत लुक में लूट रहीं खूब वाहवाही

Fri, 25 Oct 2019 12:22 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
सीधी और साधारण छवि वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी दिन पर दिन निखरकर सामने आ रही हैं, इसमें कोई शक नहीं है। बॉलीवुड की सबसे आकर्षक अभिनेत्रियों में से एक कियारा आडवाणी, एक बार फिर अपने आकर्षक अंदाज से सबको दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। इस बार, फैशन डीवा अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर के ड्रामेटिक गाउन में गॉर्जियस लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कियारा मुंबई में आयोजित एक अवार्ड शो में परी बनकर पहुंचीं और उनके लुक ने इंटरनेट पर आग लगा दी। पुरस्कार समारोह के लिए स्टनर ने एक शानदार पाउडर पिंक गाउन पहना। ये पाउडर पिंक गाउन इतालवी डिजाइनर एंटोनियो रीवा ने डिजाइन किया है, जो अपने ब्राइडल और प्रिटिंग कॉउचर के लिए लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अभिनेत्री ने काले रंग के ओपेरा दस्ताने, लक्जरी आभूषण डिजाइनर रेणु ओबेरॉय के डिजाइनर हीरे के कंगन और स्टाइलिश हेयरपिन के साथ लुक को पूरा किया। कियारा ने अपने बालों को खुला रखा और मिड पार्टेड लाइट कर्ल्स को स्पोर्ट किया। कियारा के मेकअप में सॉफ्ट पिंक टच देखने को मिला जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
हमें लगता है कि कियारा फेस्टिवल डे कान्स के रेड कारपेट पर शानदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस बात से तो आप भी सहमत होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें