फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में ट्राई करें अनानास से बनीं स्वादिष्ट लस्सी, फटाफट बनकर हो जाएगी तैयार

Mon, 05 Apr 2021 09:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लस्सी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा रखने और खुद को तरोताजा करने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ पीना पसंद करते हैं। आम के पना से लेकर लस्सी जैसी देसी ड्रिंक तो लगभग हर किसी को पसंद होती है। हर बार लेकिन साधारण स्वाद की लस्सी बोर कर रही है तो इस बार ट्राई करें अनानास के फ्लेवर वाली लस्सी। बाजार में तो आपने कई बार फ्लेवर वाली लस्सी पी होगी। तो क्यों ना इस बार इसे घर पर ही बनाकर ट्राई करें। तो चलिए जानें क्या है अनानास वाली लस्सी बनाने की रेसिपी।  

पाइनेप्पल लस्सी बनाने के लिए सामग्री

विज्ञापन

एक कप दही
आधा कप कटे हुए पाइनएप्पल
एक चौथाई इंच का अदरक का टुकड़ा 
दो से तीन चम्मच चीनी
चुटकी भर इलाइची पाउडर
चुटकी भर काला नमक स्वादानुसार 

पाइनेप्पल लस्सी बनाने की विधि 
पाइनेप्पल लस्सी बनाने के दो तरीके है। अगर आप हाथ से लस्सी मथ रहे हैं तो सबसे पहले अदरक, चीनी और पाइनएप्पल को पहले ही पीस कर रख लें। इसके बाद इसे दही और काला नमक, इलाइची पाउडर के साथ हाथ से मथें। लेकिन लस्सी को और आसान तरीके से बनाना चाहते हैं तो सभी चीजों को एकसाथ मिक्सी में मिक्स कर लें। लेकिन इस तरीके में भी आप पहले ही पाइनएप्पल और अदरक को एक साथ पीस लें। ऐसा करने से लस्सी में गांछ रहने की समस्या नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें