फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमान आने पर झटपट तैयार करें गाठिये की सब्जी, सबको आएगी पसंद

Sat, 03 Apr 2021 12:51 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ठ है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कई बार मेहमान आ जाते हैं और हमें जल्दबाजी में खाना तैयार करना होता है। ऐसे में कई बार घर पर सब्जी नहीं होती है तो शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। जब जल्दबाजी का मामला हो और घर पर सब्जी न हो तो आप बिना कुछ सोचे-समझे मात्र दो से पांच मिनट में तैयार कर सकते हैं ये गाठिये की सब्जी। यह बनाने में जितनी आसान है, खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ठ है। यकीन मानिए, मेहमान आपसे रेसिपी पूछे बिना नहीं रह पाएंगे। अगली स्लाइड्स से जानिए गाठिये की सब्जी बनाने की आसान विधि।

सामग्री-

1 टीस्पून जीरा

आधा टीस्पून हल्दी

आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

आधा टीस्पून दही

1 कटोरी गाठिया

नमक स्वादानुसार

तेल और पानी आवश्यकतानुसार

विधि-

सबसे पहले कड़ाही में तेल लें और उसमें जीरा डालें। अब इसमें लालमिर्च, हल्दी और एक कप पानी डालें। अब दही को फेंटकर इसमें नमक मिला लें और कड़ाही में डाल दें। जब ग्रेवी में गाढ़ापन आने लगे तो गैस को बंद कर दें। परोसने से ठीक पहले सब्जी में गाठिया डालकर अच्छे से मिला लें। अब सब्जी को अच्छे से हरे धनिये से सजाएं और पराठे, रोटी आदि के साथ मेहमानों को गरमागरम सर्व करें।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें