फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन दिखेगा अर्पिता मेहता से लेकर इन डिजाइनर का जलवा

Wed, 17 Mar 2021 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लैक्मे फैशन वीक की शुरूआत साल 2021 में डिजिटल रूप से की गई है। जिसका नाम फैशन शो और डिजिटल के आधार पर फिजिटल रखा गया है। फैशन वीक पूरे एक सप्ताह 16 मार्च से लेकर 21 मार्च तक चलेगा। पहले दिन हुए डिजिटल शो की ओपनिंग मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन के साथ हुई। वहीं शो के दूसरे दिन दूसरे डिजाइनर्स की क्रिएटिवटी भी देखने को मिली। 

विज्ञापन

लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला
हाथ से पेंट किए आउटफिट के साथ शुरू हुए साल 2021 के लैक्मे फैशन वीक में हर दिन डिजाइनरों की क्रिएटिविटी दिखने की उम्मीद है। लैक्मे सैलून के साथ मिलकर शो के दूसरे दिन डिजाइनर पंकज एंड निधि अपने कलेक्शन को उतारेंगे। जिसमे कलरफुल ड्रेसेज का नजारा देखने को मिलेगा। रात आठ बजे लाइव शो के जरिए इस कलेक्शन को पेश किया जाएगा। चमकीले पेंट और कलर ब्लॉक डिजाइन के साथ मॉडल्स ने इन कलेक्शन को पेश किया। जबकि शांतनु एंड निखिल अपने नए कलेक्शन एसएंडएन के साथ नजर आएंगे। काले रंग के लिबास में मॉडल रैंप पर दिखेंगे। 

विज्ञापन

वहीं नए टैलेंट को खोजने के लिए जेननेक्स्ट प्रोग्राम भी इस लिस्ट में शामिल है। जिसके साथ मॉडलिंग टैलेंट को भी एफडीसीआई के जरिए बढ़ावा दिया जाएगा। ये डिजाइनर कैजुअल कपड़ों का कलेक्शन पेश करेंगे। जिसमे सफेद रंग के इस्तेमाल के साथ कपड़ों पर बारीक कढ़ाई का काम दिख रहा है। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) की ओर से प्रस्तुत अक्षत बंसल का कलेक्शन भी पेश हुआ। जिसमे काले और सफेद रंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल देखने को मिला। वहीं Logitech के साथ मिलकर डिजाइनर अर्पिता मेहता भी लैक्मे फैशन वीक में शामिल हैं। फैशन वीक के दूसरे दिन कई सारे डिजाइनर में पारस एंड शालिनी भी अपने कलेक्शन के साथ उतरेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें