सत्या पॉल की डिजाइन की हुई साड़ियां
- फोटो : instagram
साड़ी पर प्रयोग कर सत्य पॉल ने नई-नई साड़ियों को रीइनवेंट किया। 1980 में सत्य पॉल ने 'लाअफेयर' नाम का पहला साड़ी बुटिक शुरू किया। उन्होने साड़ी में बहुत सारे प्रिंट और डिजाइन शुरू की। हैंडलूम तकनीक से बनीं साड़ियों पर नए प्रिंट जैसे पोल्का डॉट, जेब्रा प्रिंट्स और आड़ी तिरछी फूलों और लाइनों वाली डिजाइन बनाकर साड़ी को बिल्कुल नए कलेवर में पेश किया।
सत्य पॉल ने साड़ी में बहुत सारे प्रयोग किए और पूरी दुनिया की फैशन इंडस्ट्री को साड़ी से परिचित करवाया। स्प्रे पेंटिंग, फ्लोरल प्रिंट, कॉन्सेप्टुअल पैटर्न और रंग-बिरंगे कलर की साड़ी उनकी पहचान थी। साड़ी में उन्होंने इतने सारे प्रयोग किए कि फैशन इंडस्ट्री का साड़ी के प्रति नजरिया ही बदल गया। केवल साड़ी ही नहीं उन्होंने एक्सेसरीज जैसे स्कार्फ और टाई में भी कई सारे एक्सपेरिमेंट किए। डिजाइनर सत्य पॉल का निधन कोयम्बटूर के ईशा योग केद्र में हुआ। साल 2015 से वो लगातार योग केंद्र में ही रह रहे थे। डिजाइनर सत्य पॉल की मौत पर मसाबा गुप्ता जैसे फैशन डिजाइनर से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।