फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के लिए बदल गईं कटरीना, अब वायरल हो रहा घुंघराले बालों वाला 'भारत' लुक

Sat, 01 Dec 2018 12:32 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
katrina kaif - फोटो : instagram
विज्ञापन
आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में अलग लुक के लिए अपने बाल घुंघराले करा लिए थे, अब बारी है फिल्म में उनकी हीरोइन रहीं कटरीना कैफ की। वैसे आपको बता दें, कटरीना ने यह काम अपनी अगली फिल्म 'भारत' के लिए कराया है। यह पहला मौका है जब किसी फिल्म में दर्शक उन्हें घुंघराले बालों में देखेंगे।
विज्ञापन

कटरीना ने फिल्म 'भारत' के दिल्ली में लगे सैट से अपनी घुंघराले बालों वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फिल्म में वह पूरी तरह भारतीय परिधान में दिखेंगी। इस बात का अंदाजा आपको उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों से लग जाएगा।
 
विज्ञापन

फोटो में घुंघराले बालों वाली कटरीना ने लाल सलवार और कुर्ती पहन रखी है। फिल्म की शूटिंग माल्टाए, अबु धाबी, चंडीगढ़ और मुंबई के बाद अब दिल्ली में हो रही है। 2014 की कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' की इस रीमेक में सलमान खान और कटरीना के साथ दिशा पाटनी भी हैं, जो हीरो की बहन बनी हैं।

सुनील ग्रोवर, मियांग चेंग, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। निर्देशक अली अब्बास जफर की यह फिल्म 2019 में ईद पर रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें