फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड 2018: चीन पहुचीं मानुषी छिल्लर, बीच के पास बिकिनी में दिए गजब-गजब के पोज

Tue, 27 Nov 2018 04:22 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manushi chillar - फोटो : instagram
विज्ञापन

एक वर्ष पहले विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर इन दिनों चीन में है। यहां वह मिस वर्ल्ड 2018 पेजेंट में हिस्सा लेने गई हैं। 8 दिसंबर को मिस वर्ल्ड 2018 का रिजल्ट सामने आएगा जिसे वह अपना ताज सौपेंगी। चीन से लगातार वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ हर मूमेंट की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

विज्ञापन

manushi chillar - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में मानुषी चीन के एक बीच पर व्हाइट कलर की बिकिनी पहने बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मानुषी को देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि उन्होंने अपने आपको कितना मेंटेन करके रख रखा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस को भी उनका ये दिलकश अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। लोग उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 

 

इससे पहले मानुषी छिल्लर की मिस वर्ल्ड 2018 पेजेंट की ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने सिल्वर शिमरी ऑफशोल्डर गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। मानुषी ने अपने इस लुक को मैसी बन और स्टेटमेंट इयरिंग्स के साथ पूरा किया। बात करें उनके मेकअप की तो उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ स्मोकी आइज की हुई हैं। बता दें, उनका ये खूबसूरत गाउन फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है।
 

 
विज्ञापन

इसके अलावा मानुषी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लू प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है, जो उन पर काफी फब रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें