फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के रूप में नजर आईं करीना, देखते रह जाएंगे खूबसूरत लुक

Wed, 21 Nov 2018 01:27 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kareena kapoor - फोटो : social media
विज्ञापन

करीना कपूर अपने ड्रेसिंग स्टाइल से हमेशा सर्खियों में बनी रहती हैं। कभी इन्हें साड़ी में देखा जाता है, तो कभी बोल्ड अवतार में। वे अक्सर दोस्तों के साथ मस्ती करते भी दिखार्इ देती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपना फोटोशूट करवाया है,जिसमें दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। करीना कपूरइस ब्राइडल लुक में किसी नई-नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। करीना कपूर के इस लंहगे को मिश्रु ने डिजाइन किया है, तो वहीं उनके चेहरे का मेकअप लक्ष्मी ने किया है।

विज्ञापन

kareena kapoor - फोटो : social media
करीना कपूर ने पिंक सिल्क लंहगा पहना है,जिसे गोल्डन कलर से बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। बता दें करीना कपूर ने इस लंहगे के साथ मैचिंग ब्लाउज और नेट का दुपट्टा लिया हुआ है, लहंगे का यह दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। 

 
विज्ञापन

kareena kapoor - फोटो : social media
लहंगे के साथ करीना कपूर ने खूबसूरत ज्वेलरी पहन रखी है। रानी हार पहने और सिर पर मांग-टीका लगाए करीना बेहद ही सुंदर लग रही हैं। मेकअप की बात करें तो लाल रंग की बिंदी और काजल लाइनर करीना को बेहद अलग लुक दे रहा है। इससे पहले भी करीना कपूर के लुक को वीर दी वेडिंग में बहुत पसंद किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें