दरअसल, इन दिनों सलवार की इन दिनों जगह मार्केट में पजामा, पैन्ट,प्लाजो और फ्लोरल पैन्ट ने ले ली। सलवार के इस बदलते रूप को लोगों ने बेहद पसंद किया है। ऑफिस में काम करती महिलाओं से लेकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों तक, सभी आजकल स्लीम फिट कुर्ता के साथ पैंट पहनना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि सलवार से ज्यादा कम्फर्टेबल पैन्ट होती हैं। भारतीय परिधानों की बात करें तो सलवार सूट को महिलाएं बेहद पसंद करती हैं। आधुनिक जीवन की इस भाग-दौड़ भरी लाइफ में इसे कैरी करना बेहद आसान और कम्फर्टेबल है। यही वजह है कि वक्त के साथ सलवार को और फैशनेबल लुक देने के लिए इसमें कई बदलाव किए गए।
हाल ही में हुए लैक्मे विंटर फैशन वीक में मॉडल्स को गरम कुर्ते के साथ एंकल लेंथ पैन्ट पहने रैप पर देखा गया। इस पैन्ट के साथ उन्होंने खुले बटन वाला कुर्ता पहन रखा था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। हाल ही में आई एक फैशन रिपोर्ट की मानें तो भारत में साड़ियों से ज्यादा कुर्ता और प्लाजो काफी डिमांड में हैं। इतना ही नहीं विदेशों में रहने वाली भारतीय महिलाएं भी इसे पहनना पसंद करती हैं।
दूसरी तरफ बात अगर मुस्लिम परिवार की महिलाओं की करें तो उन्हें भी यह लिबाज खूब लुभा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है वो इस सलवार पैन्ट के साथ दुपट्टा भी ओढ़ती हैं, जो इसकी खूबसूरती और भी बढ़ा देता है। खास बात यह है कि इस ड्रेस को लोग शादी या ट्रेडिशनल फंक्शन में पहनना भी पसंद कर रहे हैं। अब साड़ी से ज्यादा इस ड्रेस को पार्टियों में पहने हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस फैशन के ट्रेंड में आने के बाद सलवार और कुर्ते का फैशन मानो खत्म सा हो गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में फैशन डिजाइनर अनीता अरोड़ा ने इस साल जुलाई में अपना एक इंडियन वियर शोरूम खोला है। अपने एक इंटरव्यू में वे कहती हैं कि 'मैं अपनी दादी और नानी को बचपन में पटियाला सूट और पजामा पहनते हुए देखा करती थी। हालांकि मैं खुद अब ऐसा कोई कलेक्शन नहीं रखती हूं। समय के साथ हमारे फैशन में भी लगातार कई बदलाव आए हैं।