फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने के लिए काजोल के इन लुक्स को करें कॅापी, देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Sat, 15 Aug 2020 09:02 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
काजोल बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं - फोटो : instagram
काजोल बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। अपने दमदार अभिनय और स्टाइल के दम पर काजोल लोगों के दिलों में राज करती हैं। काजोल ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन हर समय एनर्जी से भरी रहती हैं। काजोल अक्सर नए- नए स्टाइल में नजर आती हैं। हर स्टाइल में काजोल काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लगती हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए आप भी काजोल की स्टाइल को कॅापी कर सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए काजोल की स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
काजोल इस तस्वीर में फ्लोरल ड्रेस पहनें हुए नजर आ रही हैं - फोटो : instagram
काजोल इस तस्वीर में फ्लोरल ड्रेस पहनें हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें काजोल ने इस ड्रेस को प्लास्टिक बैन से जुड़े एक कार्यक्रम में पहना था। इस स्टाइल में काजोल बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
काजोल इस तस्वीर में गोल्ड अनारकली सूट में नजर आ रही हैं - फोटो : instagram
काजोल इस तस्वीर में गोल्ड अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। यह अनरकाली सूट लॉन्ग कुर्ती, फ्लेयर्ड प्लाजो और दुपट्टे के साथ है। इस सूट पर रस्ट रेड और ग्रीन कलर के फ्लोरल प्रिंट्स भी बने हुए हैं। काजोल का यह स्टाइल काफी खूबसूरत लग रहा है। आप भी इस स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। खुले बालों में काजोल काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

4 of 6
काजोल इस तस्वीर में पींक कलर के पैंट सूट में नजर आ रही हैं - फोटो : instagram
काजोल इस तस्वीर में पींक कलर के पैंट सूट में नजर आ रही हैं। आप भी काजोल के इस लुक को कॅापी कर सकती हैं। उनके फैंस को उनका ये स्टाइल काफी पसंद आया था। काजोल अक्सर नए- नए स्टाइल में नजर आती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
साड़ी में काजोल बेहद ही खूबसूरत और प्यारी लगती हैं - फोटो : instagram
साड़ी में काजोल बेहद ही खूबसूरत और प्यारी लगती हैं। इस तस्वरी में काजोल हरे रंग की साड़ी पहनें हुए नजर आ रही हैं। काजोल के इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। काजोल की इस साड़ी में गोल्ड टोन्ड मोटिफ्स के साथ ही एंब्लिश्ड बोर्डर डिजाइन भी बना हुआ है। आप भी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए काजोल के साड़ी स्टाइल को कॅापी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजोल लहंगे में खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं - फोटो : instagram
काजोल लहंगे में खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं। इस तस्वीर में काजोल पर्पल लहंगे में नजर आ रही हैं। काजोल के इस लहंगे पर फ्लोरल एंब्रोइडरी की गई थी और इस लहंगे को सोफ्ट फेब्रिक से बनाया गया था। काजोल इस लुक में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें