फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए इस तरह के कपड़े पहनने चाहिए, रंगों का भी रखना चाहिए ध्यान...

Fri, 14 Aug 2020 05:25 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्टाइलिश दिखने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टाइलिश दिखने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना होता है। खूबसूरत दिखने के लिए कपड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार कुछ कपड़े पहनने के बाद मोटापा और भी अधिक दिखने लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए कैसे कपड़े पहनने चाहिए। लुक और कपड़े ही हमारा पहला इमप्रेशन होते हैं और पहला इमप्रेशन हमेशा अच्छा होना चाहिए। अगर आपका लुक भी मोटापे की वजह से खराब हो रहा है तो आप भी अपने कपड़ों में बदलाव कर स्टाइलिश और स्लिम दिख सकती हैं। आइए जानते हैं खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
गहरे रंग के कपडे़ पहनें
  • स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपका लुक भी मोटापे की वजह से खराब हो रहा है तो गहरे रंग के कपड़े पहनें। स्लिम दिखने के लिए आप काले, बैंगनी, ग्रे, ब्राउन या मैरून रंग के कपडे़ पहन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए उन कपड़ों को पहनना चाहिए जिनमें छोटे- छोटे प्रिंट बने हुए हों- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
छोटे प्रिंट वाले कपड़े पहनें
  • स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए उन कपड़ों को पहनना चाहिए जिनमें छोटे- छोटे प्रिंट बने हुए हों। बड़े प्रिंट वाले कपड़ों में शरीर बेडौल दिखता है। मोटे लोगों को छोटे प्रिंट वाले कपड़े ही पहनने चाहिए।

4 of 5
परफेक्ट फिटिंग के कपड़ों में आप स्लिम और स्टाइलिश दिखेंगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
अच्छी फिटिंग वाले कपड़े पहनें
  • स्टाइलिश दिखने के लिए अच्छी फिटिंग के ही कपड़े पहनने चाहिए। परफेक्ट फिटिंग के कपड़ों में आप स्लिम और स्टाइलिश दिखेंगी।
कपड़ों के अलावा स्टाइलिश और स्लिम दिखने के लिए एक बात का और ध्यान रखा जाता है। अगली स्लाइड में जानिए स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए किस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए बॅाडी पोस्चर को भी सही रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इस बात का भी रखें विशेष ध्यान
  • आपको स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए अपने बॅाडी पोस्चर को भी सही रखना होगा। सही पोस्चर में उठने- बैठने से भी आप ज्यादा स्लिम और स्टाइलिश लगेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि अच्छे पोस्चर के लिए आपको झुक कर नहीं चलना है और कंधे सीधे और बैक सीधी रखनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें