गणेश चतुर्थी के शुभ दिनों की शुरुआत हो चुकी है। चहल-पहल और एक दूसरे के घर गणपति दर्शन की पार्टी के लिए सितारों का आना जाना शुरू हो गया है। हाल ही में अंबानी के घर गणपति पूजा की सितारों से सजी महफिल में कृति सैनन भी पहुंचीं। कृति का ट्रेडिशनल अवतार देखकर आप भी वाह कहने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइनर 'बादला' साड़ी पहनी। इस लुक की तस्वीरें कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'गणपति पूजा के लिए अपने फेवरिट डिजाइनर के साड़ी में रेडी हूं'।
विज्ञापन
3 of 4
क्रीम और गोल्डन रंग की शीमरी साड़ी और मैचिंग 'trapezium' बैक ब्लाउज में कृति का लुक देखते बनता है। न्यूड मेकअप, कान में हैवी इयररिंग और हाथ में गोल्डन कड़े के साथ कृति ने अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया। हेयरस्टाइल की बात करें तो साड़ी के साथ अक्सर सेंटर पार्टेड बन और सफेद गजरा काफी खूबसूरत लगता है और कृति ने भी ठीक वैसे ही स्टाइलिंग की।
कृति सैनन का लुक सुकृति ग्रोवर ने स्टाइल किया, मेकअप हिमा दत्तानी, हेयरस्टाइल SankyEvrus ने किया है। वहीं कृति की ज्वेलरी त्यानी ज्वेलरी, मिनरली, एक्वामरीन ज्वेलरी की है।