फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी के घर गणपति पूजा में सितारों का दिखा ट्रेडिशनल लुक, रेखा के आगे कटरीना-आलिया भी फेल

Tue, 03 Sep 2019 03:59 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
गणेश चतुर्थी के शुभ दिनों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में मुंबई में सेलेब्रिटीज के घर भी भगवान गणपति का आगमन हो रहा है। चहल-पहल और एक दूसरे के घर गणपति दर्शन की पार्टी के लिए सितारों का आना जाना शुरू हो गया है। आज हम आपको अंबानी के घर रखी गई गणेश चतुर्थी की पार्टी की 'स्टाइलिश' और 'फैशनऐबल' तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जहां रेखा से लेकर आलिया, रणबीर कपूर, काजोल देवगन, माधुरी दीक्षित जैसे सितारे सज-धज कर आए थे। 
विज्ञापन

2 of 7
पार्टी में कटरीना कैफ अपनी छोटी बहन इसाबेल कैफ के साथ नजर आईं। कटरीना जहां पीच रंग के स्टाइलिश लहंगे में गजब लग रही थीं। वहीं उनकी बहन इसाबेल ने गुलाबी रंग का गाउन पहना, जिसके साथ लॉन्ग स्लीव्स कोटी मैच की। 
विज्ञापन

3 of 7
पार्टी में चार चांद लगाती आलिया ने एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल अवतार में दिल जीत लिया। आलिया पार्टी में रणबीर के साथ नजर आईं। क्लीन लुक, शाइनी पिंक मेकअप और कान में हैवी ज्वेलरी के साथ आलिया में लुक पूरा किया। उनकी शिफॉन मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट साड़ी और स्लीवलेस गुलाबी ब्लाउज काफी 'ग्रेसफुल लुक' दे रही थी। रणबीर ने 'कीप इट सिंपल' रखते हुए पाउडर ब्लू रंग का कुर्ता-पैजामा के साथ हाफ स्लीव्स जैकेट कैरी किया। 

4 of 7
सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है। ऐसा लगता है बढ़ती उम्र का रेखा पर कोई असर ही नहीं हो रहा है। बिल्कुल उसी पारंपरिक अंदाज में रेखा ने जब महफिल में एंट्री तो माहौल और सज गया। सिल्क की चमचमाती बैगनी और सुनहरे रंग की साड़ी में रेखा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। इसके साथ उनका शाइनी ऐजलेस मेकअप और बीड्स ज्वेलरी उनके लुक को निखार दिया।
विज्ञापन

5 of 7
पार्टी में काजोल ने भी एंट्री ली। काली और सुनहरी राह्ग की साड़ी में काजोल सिंपल और सोबर नजर आईं। उनके साथ फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा को भी स्पॉट किया गया जिन्होंने नेवी ब्लू रंग के सूट में नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 7
ब्यूटी करिश्मा कपूर और अथिया शेट्टी को भी 'हैप्पी मूड' में स्पॉट किया गया। करिश्मा ने काफी खूबसूरत गुलाबी रंगी शिफॉन साड़ी पहनी, जिसमें वो 'गॉर्जियस' लग रही थीं। वहीं अथिया शेट्टी ने क्रीम रंग लाइट वर्क लहंगा कैरी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को 'परफेक्शनईस्ट' आमिर खान के साथ स्पॉट किया गया। सिंपल और सोबर माधुरी ने बेबी पिंक रंग की साड़ी पहनी। वहीं आमिर खान सफेद कुर्ता-पैजामा में रंग जमा रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें