मेगन पति प्रिंस हैरी के साथ
- फोटो : social media
मेगन पति प्रिंस हैरी के साथ बर्केहेड विजिट के दौरान पर्पल कलर की अर्टिजिया ड्रेस में नजर आई थीं। इसे उन्होंने बहुत खूबसूरती से ब्राइट रेड कलर ओवरकोट के साथ टीमअप किया हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए मेगन ने रेड कलर की जूती पहनी हुई थी, लेकिन सबका ध्यान जिस चीन ने आकर्षित किया वो था मेगन का मिनी बैग, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
मेगन को अक्सर ड्रेस के ऊपर ओवरकोट में देखा जाता है
- फोटो : social media
प्रेग्नेंसी के दौरान मेगन अक्सर ड्रेस के ऊपर ओवरकोट में नजर आईं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं उन्होंने ब्लैक कलर की मीडी ड्रेस के साथ ब्राउन कलर का कोट कैरी कर रखा है। इस खूबसूरत लुक को उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर की मैंचिग हील्स के साथ पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने बन बनाया हुआ है। बता दें, मेगन की इस ड्रेस की किमत 15 हजार 500 रुपये है।
दोनों ऑल ब्लैक में नजर आएं थे
- फोटो : social media
क्रिसमस के मौके पर मेगन और प्रिंस का ये लुक सामने आया था, जिसमें दोनों ऑल ब्लैक में नजर आए थे। इस दौरान मेगन ने ब्लैक कलर की ड्रेस और ब्लैक कलर का ओवरकोट पहना था, जिसमें गोल्डन कलर के बटन लगे हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर के बूट्स पहने हुए थे, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक हैट और ब्लैक कलर का छोटा सा बैग ले रखा था।
मेगन के चेहरे पर साफ-साफ प्रेग्नेंसी का ग्लो नजर आ रहा था
- फोटो : social media
मेगन का ये रॉयल लुक भी काफी वायरल हुआ था। इसमें वह फ्लोरल प्रिंट ड्रेस के ऊपर ग्रे कलर के कोट और साथ में बेहद ही क्यूट क्लच कैरी करती नजर आई थीं। इन तस्वीरों में मेगन के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो बिल्कुल साफ नजर आ रहा था। बेबी बंप पर हाथ रखकर बात करते हुए मेगन बेहद खूबसूरत लग रही थीं।