फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपस्टिक लगाने के शौकिन हैंं तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 14 Jan 2019 04:19 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लिक्विड लिपस्टिक लगाने का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है - फोटो : social media
विज्ञापन

इन दिनों लड़कियों में लिक्विड लिपस्टिक लगाने का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है। आजकल सबसे ज्यादा यूज करने वाला ब्यूटी प्रोडक्ट्स में लिक्विड लिपस्टिक का नाम लिया जाने  लगा है। लड़कियों के पर्स में कुछ और मिलें या न मिलें लेकिन लिक्विड लिपस्टिक जरूर मिल जाएगी। अन्य लिपस्टिक के मुताबिक यह लिपस्टिक ज्यादा देर तक चलती है और इसका कलर भी इन्टेंस होता है। इसका एक कोट ही आपके लुक को बदल देता है। अगर आप भी लिक्विड लिपस्टिक के शौकीन हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसे फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

लिपस्टिक
बाकी लिपस्टिक की तरह इसे जल्दी से नहीं लगाया जा सकता इसे लगाने में समय लगता है। इसलिए इसे लगाने से पहले थोड़ा धैर्य रखना होगा। इसे आप जल्दबाजी में न लगाएं। इसे प्रॉपर टाइम लेकर लगाएं, तभी इसकी फिनिशिंग आ पाएगी। कोई भी लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से होठों को अच्छा शेप दें।

लिक्विड लिपस्टिक बहुत ही पिगमेंटेड होती है - फोटो : social media
लिक्विड लिपस्टिक के साथ मेकअप करना भी जरूरी है क्योंकि लिक्विड लिपस्टिक बहुत ही पिगमेंटेड होती है इसलिए मेकअप करना ना भूलें। साथ में फाउंडेशन और मैचिंग का ब्लश भी लगाए, इससे आपका चेहरा बेहद ही खूबसूरत लगेगा। 

लिक्विड लिपस्टिक को ज्यादा न लगाएं - फोटो : social media
लिक्विड लिपस्टिक को ज्यादा न लगाएं। आपके होठों की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए लिपस्टिक का एक कोट ही काफी है। एक्स्ट्रा लगी हुई लिपस्टिक को स्टीक से हटा दें। अगर आपको ड्रामैटिक लुक ज्यादा पसंद है तो आप लिपस्टिक की एक्स्ट्रा कोट भी यूज कर सकती हैं।
विज्ञापन

होठों को  मॉइश्चराइज करना ना भूलें - फोटो : social media
अगर आपके लिप्स ज्यादा फटते हैं तो लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। लिपस्टिक लगाने से एक घंटे पहले होठों पर लिप बाम लगाकर छोड़ दें। इससे आपके होंठों के फटने की समस्या दूर हो जाएगी। लिपस्टिक लगाने की शुरुआत आप होंठ के नीचले हिस्से से शुरू करें । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें