सर्दियों का फैशन यानी जैकेट्स और वुलेन्स का फैशन। इस मौसम की शुरुआत के साथ ही बाजार तमाम तरह की जैकेट्स और वुलेन्स से भर चुका है। ऐसे में जैकेट खरीदने से पहले इस सीजन के नए चलन की जानकारी हो जाए तो आपकी जैकेट जरूरत के साथ-साथ फैशन के पैमाने पर भी फिट बैठेगी।
तो जानिए इस सीजन में विंटर जैकेट्स के स्टाइलिश ऑप्शन्स जिन्हें आप अपनी पर्सेनालिटी और कंफर्ट के हिसाब जैकेट्स के ये विकल्प चुन सकते हैं।
लेदर जैकेट्स
सालों से लेदर जैकेट्स चलन में है और कभी आउटडेट नहीं होती हैं। हालांकि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में इनका चलन आजकल अधिक है। लेदर जैकेट्स दिखने में जितनी डीसेंट हैं, बूट्स के साथ इनका कांबिनेशन उतना ही स्टाइलिश है। प्योर लेदर जैकेट और जीन्स का कांबिनेशन परफेक्ट कैजुअल लुक है। कैजुअल या फॉर्मल लुक के लिए आप स्वेट लेदर जैकेट भी तुन सकते हैं।
डेनिम जैकेट्स
सिंपल, स्टाइलिश और रफ एंड टफ लुक के लिए डेनिम जैकेट से अच्छा क्या ऑप्शन हो सकता है। डेनिम में ब्लू, ब्लैक और ऑफ व्हाइट शेड्स आप ट्राइ कर सकते हैं। लड़कियां डेनिम जैकेट्स के साथ चेरी, ब्राउन, पिंक, ग्रीन आदि रंगों का कांबिनेशन ट्राइ कर सकती हैं।
बॉम्बर जैकेट्स
इस सीजन में बॉम्बर जैकेट्स वापस चलन में हैं। ये सिर्फ स्मार्ट ही नहीं लगती बल्कि आरामदायक भी हैं। साथ ही, बहुत अधिक ठंड में आराम से पहना जा सकता है। ब्लैक, ब्लू व अलग-अलग रंगों के कांबिनेशन में भी इन्हें ट्राइ कर सकते हैं।
शेल जैकेट
शेल जैकेट सर्दियों के लिए परफेक्ट जैकेट है। यह आपको स्पोर्टी लुक देगी। ब्लू डेनिम जीन्स के साथ इसका कांबिनेशन बेहद स्मार्ट है। चूंकि इसमें आप जिप को गले तक चढ़ाकर खुद को पूरी तरह कवर कर सकते हैं इसलिए आप ट्रैवलिंग के दौरान बेझिझक होकर इसे ट्राइ करें।
कॉट्रॉय जैकेट
सेमी फॉर्मल और कैजुअल लुक के लिए कॉटरॉय जैकेट्स भी बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनमें ऑफ व्हाइट, ब्राउन, चेरी, ब्लैक आदि कलर काफी चलन में हैं। आप इन्हें फॉर्मल ट्राउजर के साथ पहनकर सेमी फॉर्मल लुक दे सकते हैं जबकि जीन्स के साथ यह पूरी तरह से कैजुअल लगती हैं।