फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन मिस्टर राइट दिखना है तो अपनाएं ये उपाय

Thu, 22 Nov 2012 03:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दिन आपकी दुल्हन हूर से दिखे इसकी चाहत तो हर पुरुष की होती है लेकिन उस हूर के आगे दूल्हे का नूर भी बरकरार रहे तो ही जोड़ी परफेक्ट मैच कहलाएगी। आजकल न सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी अपने लुक्स को लेकर काफी सजग हो चुके हैं और शादी के दिन परफेक्ट दूल्हा दिखने के लिए खास तैयारी भी करते हैं।
विज्ञापन


अगर आप भी जल्द ही घोड़ी चढ़ने की तैयारी में है तो अपने लुक्स पर कुछ ध्यान दें जिससे शादी के दिन आपकी रौनक में कोई कमी न रह जाए। हम आपको सैंदर्य प्रसाधन ब्रांड 'वीएलसीसी' की एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर शादी के दिन परफेक्ट दिखने के लिए कारगर तरीकों की जानकारी दे रहे हैं।

कब से शुरू करें तैयारी
सामान्यतः किसी भी तरह का ग्रूमिंग पैकेज लेने के लिए शादी के दिन से 3-4 दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी जाती है। लेकिन अगर आप किसी त्वचा संबंधित समस्या या बालों से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं तो एक से दो महीने पहले से अपना पैकेज लेना शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये हो सकते हैं विकल्प
आमतौर पर एक ग्रूमिंग पैकेज के भीतर फेशियल, बॉडी मसाज, स्काल्प मसाज, हेयर वॉश और कंडीशनिंग, हेयर कट, शेव, चेहरे और गर्दन की ब्लीच, मेनीक्योर-पेडीक्योर और लाइट मेकअप आता है जिसे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार ले सकते हैं।

मेनीक्योर-पेडीक्योर
मेनीक्योर और पेडीक्योर हाथ और पैर की सफाई है जिसकी जरूरत न सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी होती है। तो शादी के खास दिन के लिए इसे हाइजीन समझकर करवाने में कोई बुराई नहीं है। पुरुषों के लिए आजकल एएचए, पैराफिन और अरोमा मेनीक्योर और पेडीक्योर काफी चलन में हैं।     

हेयर ट्रीटमेंट
शादी के दिन हेयरकट परफेक्ट दिखें इसके लिए जरूरी है कि बालों का भी खास खयाल रखा जाए। खासतौर पर डैंड्रफ और बाल झड़ने जैसी समस्याओं को सुलझा ही लें। चाहें तो शादी के दो दिन पहले हेयर स्पा भी ले लें जिससे शादी के दिन आपके बालों की शाइन बरकरार रहे।

ऐसी रखें डाइट
शादी के दिन पूरी तरह फिट दिखने के लिए सिर्फ बाहरी साज-सज्जा ही काफी नहीं। इसके लिए आप भीतर से फिट रहें यह भी जरूरी है। हो सके तो सिगरेट और अल्कोहल का सेवन न करें। खूब सारा पानी पीएं। फाइबर युक्त डाइट जरूर लें। भोजन में ऑयली और हेवी डाइट के बजाय हरी सब्जियां और फल अधिक लें जिससे आपकी पर्सेनालिटी भीतर से दमके। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें