फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गले में सजाएं रंगोली

Fri, 29 Mar 2013 05:08 PM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल और चौकोर शेप में मिलने वाले पेंडेंट की डिजाइन में अब कई सारी वैरायटी हैं, जिसे सोने या चांदी की चेन, काले धागे या फिर रंग-बिरंगे मोतियों की माला में पिरोकर पहना जा सकता है।
विज्ञापन


कुछ साल पहले तक स्पिरिचुअल ज्वेलरी का क्रेज लोगों में था। इसमें ओम और गणेश भगवान की अलग-अलग डिजाइन के लॉकेट खूब पसंद किए गए।

आज भी कई ब्रांडेड कंपनियां हर रेंज में स्पिरिचुअल लॉकेट की कई वैरायटी लेकर आई हैं। अगर बात करें लेटेस्ट ट्रेंड की, तो रंगोली थीम पर आधारित लॉकेट फैशन में हैं। गोल्ड और डायमंड या स्टोन मिक्स वाले ये पेंडेंट छोटे, बड़े, तिकोने, आयताकार, चौकोर, लंबे आदि कई आकारों में उपलब्ध हैं।

स्टोन वाले पेंडेंट भी
डायमंड के अलावा बिग स्टोन पेंडेंट भी चलन में हैं। इनको कलरफुल बनाने के लिए कुंदन-मीना का काम कर जड़ाऊ स्टाइल दिया गया है, जो चेन को एलीगेंट लुक देता है। इसे आप ऑफिस के अलावा डेली वियर में भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन


ट्रेंड में है हैवी पेंडेंट
पेंडेंट को अलग रूप देने के लिए धातु के साथ मीनाकारी, बीड्स और स्टोन का भी प्रयोग कर मॉडर्न टच देने की कोशिश की गई है। पेंडेंट में आधुनिक डिजाइन के अलावा ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति की झलक लिए आर्टिफिशियल लॉकेट भी फैशन में हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें