फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का लहंगा खरीदने जा रही हैं तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल

Fri, 14 Dec 2018 07:43 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
marriage lehenga shopping
विज्ञापन
जिस लड़की की शादी होने वाली होती है उसके पास वैसे तो माम काम होते हैं, लेकिन जिस चीज की उसे सबसे ज्यादा टेंशन सताती है वो है उसका शादी को जोड़ा। हर कोई चाहता है कि अपनी शादी के दिन वह बेस्ट दिखे। ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि हर किसी जिंदगी में यह खूबसूरत पर सिर्फ एक बार आता है, जो फिर हमेशा के लिए याद बनके रहे जाता है। आज हम आपको बताएंगे शादी का लहंगा खरीदते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

अपना बजट तय करें
सबसे पहले आप यह तय करें कि आफका बजट कितना है, क्योंकि आप जाकर लहंगा देखने लगे और जो लहंगा आपको पसंद आए वो बजट से बाहर हो तो ऐसा नहीं होना चाहिए। क्योंकि फिर आपका मन उसी में अटक जाएगा और अगर आप किसी तरह उसे खरीद भी लेंगी तो आपको दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी।

lehenga shopping - फोटो : facebook
अपने ट्रेडिशन का रखें ख्याल
लहंगा लेते समय आपको अपने ट्रेडिशन का भी ख्याल रखना चाहिए। ऐसा नहीं की आप सिर्फ ट्रेंड को देखकर इसे खरीद लें। आपने देखा बैकलेस ब्लाउज का ट्रेंड है तो ये ले ले। ऐसा हो सकता है इससे आपके परिवार के लोगों को प्रॉब्लम हो। तो लहंगा लेते समय अपने परीवार की परंपरा को ध्यान में रखें।
विज्ञापन

अपनी स्किन टोन और मौसम के अनुसार कलर का चयन करें
लहंगे को खरीदते समय ठीक से कलर का चयन करें। यह जरूर देखें कि जो कलर आप खरीद रहे हैं वह आपकी स्किन टोन के साथ सूट कर रहा है या नहीं। इसके अलावा जिस भी मौसम में शादी है उसके अनुसार रंग और फ्रैब्रिक को चुनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें