फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'ट्राई' करके खरीद पाएंगे Myntra से कपड़े, खुल रहे हैं शोरूम

Mon, 24 Apr 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
ऑफलाइन बिजनेस
विज्ञापन
फैशन कंपनी Myntra, कॉस्मेटिक के लिए मशहूर साइट Nykaa और टी-बॉक्स कंपनी, ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन अपना बिजनेस लाने पर विचार कर रही है। दरअसल, ये कंपनियां अपने ग्राहकों से सीधा संबंध बनाना चाहती है और इसके लिए अलग-अलग शहरों में ये अपने स्टोर खोल रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की हीरोइनों से कम नहीं हैं ये महिला नेता, देखें इनका स्टाइल

जहां Nykaa अपने 30 शोरूम खोलने पर विचार कर रही है तो वहीं फैशन साइट Myntra ने भी हाल ही में बंगलुरु में अपना एक शोरूम खोला है। इसके अलावा आगे और भी स्टोर खोलने का प्लान कर रही है।

बंगलुरु की टी-बॉक्स कंपनी के फाउंडर और सीईओ का कहना है, 'शोरूम को खोलने से फायदा ये है कि स्टोर में अगर दस लोग आ रहे हैं और कोई प्रोडक्ट ट्राई कर रहे हैं तो उनमें चार तो उसे खरीद ही लेते हैं।' टी-बॉक्स ने हाल ही में अपना एक शोरूम खोला है और अगले दो साल में चार नए स्टोर खोलने का विचार बना रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिन में 7 बार खाती हैं विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल्स, ऐसे रखती हैं खुद को फिट

Myntra ने भी मार्च में बंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में स्टोर खोला। अब ये फैशन कंपनी अपने दो प्राइवेट लेबल 'ऑल अबाउट यू' और 'एचआरएक्स' के लिए भी शोरूम खोलना चाह रही है। Myntra के सीईओ अनंत नारायणन ने कहा, 'Myntra एक फेमस ब्रांड है और हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक भी इसके प्रोडक्ट्स को छू कर देखें जिससे उन्हें पूरी संतुष्टि मिल सके।'

ये भी पढ़ें- ऐसे अजीबोगरीब ड्रेसेज पहन चुकी हैं नरगिस फाखरी, उड़ी जमकर खिल्ली

Stylior कंपनी साल 2016 में आई थी और ये भी अगले हफ्ते बंगलुरु में अपना एक स्टोर खड़ा करने के लिए तैयार है। Stylior के सीईओ, डायरेक्ट और को-फाउंडर रियास के का कहना है, 'अगले साल तक हम करीब छ स्टोर खोलने का प्लान कर रहे हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'फिल्मफेयर' के लिए आ गई ऐश्वर्या की नई तस्वीर, देखें झलक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें