वैसे तो फिट दिखने के लिए जिम जाना और वर्कआउट करने से बेहतर क्या हो सकता है लेकिन रातोरात आप इससे स्लिम तो नहीं हो जाएंगे। फिर खास मौके पर अपने टमी को छिपाने या स्लिम दिखने के लिए आप खुद को कैसे कैरी करते हैं? आपके पहनावे पर अगर आप थोड़ा सा ध्यान दें तो आप अपने लुक को थोड़ा स्लिम जरूर बना सकते हैं। जानिए स्लिम दिखने के आसान उपाय।
बहुत टाइट कपड़ों से बचें
बहुत टाइट और स्किन फिट कपड़ों से दूरी बरतना आपके लिए बहुत जरूरी है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप ओवरसाइज कपड़े पहनें। आप हल्के ढीले कपड़ें पहनें जिससे न तो आपका टमी बाहर दिखे और न ही आप बहुत हेवी पर्सेनालिटी के लगें।
ब्राइट कलर्स से बचें
अगर आप ब्राइट कलर्स के बहुत शौकीन हों तो इनसे दूरी बरतना शुरू कर दें। थोड़े सोबर और डल कलर्स में आप अपेक्षाकृत कम मोटे लगेंगे। कोशिश करें कि प्लेन के बजाय खड़ी लाइन्स या छोटे चेक्स जैसे प्रिंट पहनें।
लो वेस्ट जीन्स से तौबा
फैशन की दौड़ में अंधे होकर लो वेस्ट जीन्स जैसे प्रयोगों से तो आप तौबा ही कर लें। इनसे आपकी कमर से निचला हिस्सा और भी हेवी लगेगा। हमारी सलाह है कि ज्यादा फैशनेबिल दिखने के बजाय आप डीसेंट लुक पर ही जोर दें।
पॉकेट पर भी ध्यान दें
कई लोगों की आदत होती है कि अपने कपड़ों के पॉकेट में ढेर सारी चीजें रख लेते हैं। अगर आप हेवी पर्सेनालिटी के हैं तो अपनी इस आदत को तो बदल ही डालें। बहुत अधिक सामान की वजह से आपके पॉकेट आपके पहनावे का मजा किरकिरा कर देते हैं।