बारिश का मौसम यानी राहत का मौसम। तपती गर्मी के बाद बारिश की बूंदें सिर्फ राहत का एहसास ही नहीं बल्कि फैशनपरस्तों के लिए भी कुछ नए का आगाज है। लेकिन पहनावे से जुड़ी कुछ ऐसी भी गलतियां हैं जिनकी माफी फैशन की दुनिया में नहीं मिलेगी।
1. सिर्फ और सिर्फ डेनिम जीन्स
डेनिम जीन्स बारिश के मौसम के लिए समझदारी का सौदा कतई नहीं है। बारिश में भीगने के बाद इसे सूखने में बहुत समय लगता है इसलिए इस सीजन में डेनिम के बजाय लाइक्रा, कॉटन या मिक्स फैब्रिक वाली पोशाकों पर जोर दें। डेनिम जीन्स के बजाय मिक्स फैब्रिक में ट्राउजर, लाइक्रा शॉर्ट जैसे विकल्प हैं जबकि महिलाओं के लिए स्कर्ट, केप्री जैसे कई विकल्प हैं।
2. चमड़े के जूते
हमेशा फॉर्मल को तरजीह देने के चक्कर में क्या आप इस बारिश में भी अपने चमड़े के ब्रांडेड जूतों के साथ रिस्क ले रहे हैं। अगर ऐसा है तो अपने लेदर शूज़ को अंदर रखें और फ्लोटर्स और सैंडल्स पर आ जाएं। ये मौसम के हिसाब से भी सही है और अपने बोरिंग लुक को कैजुअल टेस्ट देना का सही मौका भी है।
3. सफेद और काले रंग
कम से कम अब तो सफेद और काले रंगों से अपना मोह छोड़ दें। यह मौसम है रंगों में प्रयोग का। ऑरेंज, ग्रींन, ब्लू, पर्पल जैसे शेड्स के साथ नया प्रयोग करने का यही सही मौका है।
4. फ्लोरल छाता
महिलाओं पर जरूर फ्लोरल छाता क्यूट लगेगा लेकिन मर्दों के लिए यह कभी न माफ की जाने वाली गलती से कम नहीं है। आप कितनी भी फॉर्मल ड्रेसिंग करें या माचो मैन बनें लेकिन फ्लोरल छाता आपके ड्रेसिंग सेन्स पर जरूर पानी फेर देगा।
5. कार्गो शॉर्ट
शॉर्ट इस सीजन का ट्रेंड जरूर है लेकिन शॉर्ट के नाम पर कार्गो कतई नहीं। कार्गो आज से 10 साल पहले का चलन है और अब पूरी तरह आउटडेटेड है, तो दिल पर पत्थर रखकर ही सही लेकिन अपनी कार्गो शॉर्ट को अब किनारे कर ही दें। शॉर्ट में स्पोर्टवेयर फैब्रिक्स इन दिनों काफी चलन में हैं।