पेट की बढ़ती चर्बी या मोटापे के निशान अगर आपके शरीर पर बहुत हावी हो रहे हैं तो यकीनन कसरत व डाइट पर नियंत्रण से आप अपने वजन पर काबू पा सकते हैं लेकिन अगर बात जब तस्वीरों में फिट दिखने की हो तो सिर्फ 15 मिनट ही काफी हैं।
वजन घटाने के लिए क्या करें, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हाल में ऑस्ट्रेलियाई पर्सनल ट्रेनर मेलेनी वेंचुरा ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने ब्लॉग पर डाली हैं जिसमें उनके वजन और चर्बी कम नजर आ रहा है और उनका दावा है कि इस बदलाव में उन्हें सिर्फ 15 मिनट ही लगे हैं। अपनी इस उपलब्धि से प्रोत्साहित होकर मेलेनी ने छरहरा दिखने का एक आसान तरीका खोज निकाला है जिसमें अंडरपैंट में बदलाव करके तस्वीरों में छरहरा दिखा जा सकता है।
डेलीमेल के अनुसार, अपने ब्लॉग में मेलेनी ने 'बिफोर' और 'आफ्टर' के टाइटल से अपनी दो तस्वीरें लगाई हैं जिसमें अंडरपैंट में बदलाव करके उन्होंने फिगर में दिखने वाले बदलावों का दावा किया है।
melvfitness.blogspot.com
मेलेनी ने अपने ब्लॉग में बताया, ''अंडरगार्मेट्स पर ध्यान दें तो 15 मिनट में स्लिम दिखा जा सकता है।'' उन्होंने पहली तस्वीर में ऊपर और नीचे लाल रंग के अंडरगार्मेंट्स पहने हैं और दूसरी तस्वीर में लाल अंडरपैंट की जगह काली अंडरपैंट जिसमें वह पहले से स्लिम नजर आ रही हैं। उनका मानना है कि मैचिंग अंडरपैंट के बजाय काली अंडरपैंट तस्वीर में स्लिमिंग एफेक्ट देता है।
इसी तरह, वह बताती हैं कि तस्वीर को जूम इन करके लेने से उसमें व्यक्ति थोड़ा मोटा दिख सकता है वहीं जूम आउट और फिल्टर के इस्तेमाल से भी तस्वीर में स्लिम दिखा जा सकता है। मेलेनी का मानना है कि ये तरीके अस्थायी तौर पर स्लिम लगने के हो सकते हैं लेकिन अगर कोई वाकई में वजन घटाना चाहता है तो बिना कसरत का कोई विकल्प नहीं है।
melvfitness.blogspot.com
मेलेनी बताती हैं, ''तस्वीरों में दुबला दिखने से लेकर फोटोशॉप तक, तकनीकी की मदद से आज स्लिम दिखना सिर्फ 15 मिनट का खेल है। ऐसे में मैगजीन के कवर पर छपी मॉडल्स को देखकर निराश होने के बजाय यह समझना चाहिए कि यह वेट लॉस फेक भी हो सकता है।''