बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए अगस्त का महीना कुछ खास है। उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' जहां इस महीने उनके प्रशंसकों के सामने होगी वहीं फैशन की दुनिया में भी इस बार वह तीन बड़ी पत्रिकाओं के कवर पर छा चुकी हैं।
फैशन पत्रिका 'ऐले', 'फेमिना' और सिनेमा की लोकप्रिय पत्रिका 'फिल्मफेयर' के अगस्त के अंक के कवरपेज पर दीपिका पादुकोण बिल्कुल अलग-अलग अवतारों में नजर आ रही हैं।
फेमिना के कवर पर वह दो अलग-अलग आउटफिट्स में दिख रही हैं जिसमें ब्लैक और न्यूड कलर के लहंगे में उनके लहंगे को सब्यासाची ने डिजाइन किया है। वहीं फिल्मफेयर के कवर पर दीपिका ने रेट्रो लुक में फोटोशूट करवाया है।
ऐले के कवर पर वह ब्लू लेस हाफ स्लीव लुई वुइटन की डिजाइन मिनी ड्रेस में नजर आई हैं जिनमें उन्हें 'रेगुलर सुपरस्टार' टाइटिल से नवाजा गया है।