फिल्म 'राम लीला' के प्रमोशन के दौरान जितने चर्चे इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर के हैं, उतने ही दीपिका की किलर स्माइल और ड्रेसिंग स्टाइल के हैं।
हाल में रेडियो मिर्ची के एक कार्यक्रम के दौरान दीपिका रणवीर के साथ नुपुर कोनोई की डिजाइनर अनारकली ड्रेस में पहुंची जहां उनका ड्रेसिंग सेन्स कमाल का रहा।
दुबली कद-काठी के हैं तो ऐसा रखें पहनावा
इस मौके पर दीपिका ने व्हाइट अनारकली सूट के साथ ब्लैक और सिल्वर लेस वर्क वाली जैकेट का कांबिनेशन चुना।
उनकी इस पोशाक के साथ बालों का हल्का पफ वाला कर्ली लुक और शिमरिंग मेकअप काफी मैच कर रहा है। दीपिका के इस ड्रेसिंग सेन्स के बारे में आपका क्या ख्याल है?