दीपिका, प्रियंका, काजोल या अनुष्का, आप अपनी डेट पर इनमें से किसकी तरह दिखना चाहेंगी? वैलेंटाइन्स डे पर डेट के लिए तैयार होते वक्त आप अपनी हेयरस्टाइल को खास बनाना तो जरूर चाहेंगी।
इन दिनों 'मेसी ब्रेड' यानी ढीली-ढाली चोटियों का चलन जोरों पर है। चाहे वेस्टर्न पोशाक हो या फिर इंडियान, यह हेयरस्टाइल हर लुक पर फबती है। आप भी इसे ट्राइ करें।
स्टेप 1- बालों पर पहले अच्छी तरह हेयर जेल लगाएं।
स्टेप 2- जेल लगाने के बाद कर्लिंग आयरन से बालों को हल्का कर्ल करें और फिर ड्रायर से ड्राइ करें।
स्टेप 3- अब अपने चेहरे के मुताबिक मांग निकालकर बालों की हल्की गुथी चोटी बनाएं।
स्टेप 4- चोटी बन जाने के बाद बालों की लटें बाहर कर लें और हेयर स्प्रे से फिनिशिंग टच दें।
स्टेप 5- किसी पार्टी में जाना हो तो चोटी पर स्पार्कल भी छिड़कर सकती हैं।