आपकी पसंदीदा टी-शर्ट आपको टाइट होती है या फिर टॉप खरीदते वक्त अपनी पसंद की जगह उसके फिट होने की चिंता सताती है? शरीर के फैट्स को आप एक दिन में तो घटा नहीं सकते हैं लेकिन पहनावे पर जरा सा ध्यान दें तो मिनटों में जरूर छिपा सकते हैं।
पढ़ें, सिर्फ 15 मिनट में दिख सकते हैं छरहरा!
यही वजह है कि शेप वेयर पोशाकों का चलन अब भारतीय पहनावों पर भी काफी प्रचलित हो चुका है। इससे न सिर्फ शरीर की चर्बी छिपाने में आसानी होती है बल्कि यह फिगर के उभार को भी संतुलित करने में मदद करते हैं।
तस्वीरों में इस तरह दीजिए मोटापे को मात
कैसे चुनें सही शेप वेयर
इसे चुनने का सबसे सही तरीका यह है कि आप अपने फिगर की जरूरतों के हिसाब से इसे चुनें। स्लिम फिगर और शरीर के फैट्स छिपाने के लिए वन पीस बॉडी वेयर सबसे अधिक प्रचलित है। इसी तरह किसी अंग को उभारने या चर्बी छिपाने के लिए सिर्फ उसके लिए ही शेप वेयर अंडरगार्मेट्स बाजार में मौजूद हैं।
यहां तक कि सलवार से लेकर जीन्स के भीतर पहने जाने वाले शेप वेयर पैरों का मोटापा या दुबलापन छिपा सकते हैं। पतले और स्ट्रेचेबल शेप वेयर पैरों को फैट्स को छिपाने में मदद करते हैं जबकि पैर अधिक पतले हैं तो उनपर पफ वाले शेप वेयर ट्राइ कर सकते हैं।
बाजार में ये शेप वेयर तमाम बड़े लॉन्जरी ब्रांड उतार चुके हैं। बॉडीसूट, टम्मी कंट्रोल, स्लिमर्स आदि नाम से यह आपको आपके शरीर की जरूरतों के हिसाब से आसानी से मिल सकते हैं।
अब अगर किसी खास मौके पर तैयार होना हो तो मिनटों में आप अपने फिगर को फिट व आकर्षक बना सकते हैं। हां, यह भी सच है कि इनसे फैट छिपता है, घटता नहीं, तो वेट लॉस की कोशिश में कमीं न आने दें।