फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन की दुनिया में बड़ी हैं ये गलतियां

Wed, 05 Dec 2012 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बात जब फैशन और स्टाइल की आती है तो भले ही हर किसी की स्टाइल कितनी भी अलग क्यों न हो पर इरादा सबका एक ही होता है - अच्छा दिखना। लेकिन कई बार स्टाइलिश दिखने की चाह में हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हमारे फैशन स्टेटमेंट को खत्म कर देती हैं और हमें पता भी नहीं पड़ता।
विज्ञापन


ओवरसाइज कपड़े
लंबी घुटने तक की टी-शर्ट, बैगी पैंट और ढीला शॉर्ट कुर्ता, ये सब अब गुजरे जमाने की बात है। बले ही इसमें आपको कितना ही आराम क्यों न मिले पर बात जब फैशन की आती है तो इनसे परहेज ही करें। हां, आप मैक्सी स्कर्ट के साथ फिटिंग वाले टॉप का कांबिनेशन जरूर ट्राई कर सकती हैं।

शॉर्ट स्कर्ट और शॉर्ट टॉप
शॉर्ट स्कर्ट के साथ शॉर्ट टॉप का कांबिनेशन अब आउटडेटेड है। शॉर्ट स्कर्ट के साथ इन दिनों लॉन्ग टॉप और बेल्ट का कांबिनेशन अधिक चलन में है जबकि शॉर्ट टॉप के साथ जीन्स या लॉन्ग स्कर्ट इन दिनों चलन में हैं।
विज्ञापन


फ्लोरल ड्रेस के साथ प्लैटफॉर्म हील्स
इस मौसम में फ्लोरल प्रिंट वाली ट्यूनिक्स, स्कर्ट और गाउन के साथ कभी भी प्लैटफॉर्म हील्स न पहनें। इनके साथ फ्लैट स्लीपर या पेंसिल हील ही स्टाइलिश लगेंगे।

गंदे जूते
आप कोई सी भी ट्रेस पहनें, कितना ही अच्छा मेकप क्यों न हो या फिर कितने ही गुडलुकिंग क्यों न हों, अगर आपके जूते गंदे हैं तो फैशन की दुनिया में इसकी कोई माफी नहीं है। चाहे कोई भी मौका हो, कोई भी पोशाक हो, जूते गंदे हैं तो इसका असर आपके पूरे व्यक्तित्व पर दिखेगा।

बहुत ज्यादा ज्वेलरी
कई बार ट्रेंडी लुक के चक्क्र में हम ढेर सारे बैंगल्स, फंकी बीड्स वाले नेकलेस, अंगूठियां, बालियां एक साथ पहन लेते हैं जो हमारे आउटफिट का सारा ग्रेस ही खत्म कर देता है। ऐसे में गहने हमेशा आउटफिट के हिसाब से पहनें। हेवी आउटफिट के साथ हल्की ज्वेलरी और बहुत सिंपल आउटफिट के साथ हेवी ज्वेलरी।

एक साथ कई पैटर्न
कई बार हम अलग-अलग पैटर्न के कपड़ों को एक साथ ही पहन लेते हैं जिससे कुछ भी खुलकर नहीं उभरता। जैसे फ्लोरल प्रिंट की शर्ट के साथ डॉट पैंट्स।

टाइट्स पहनने से पहले
टाइट फिटिंग वाली पोशाकें पहनने से पहले ये जान लें कि हर किसी पर टाइट्स अच्छे ही लगेंगे, ऐसा जरूरी नहीं है। बहुत पतले या बहुत मोटे लोग टाइट्स से परहेज करें तो ही बेहतर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें