फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लुक से मुमताज की याद ताजा करेंगी अनुष्का

Thu, 12 Feb 2015 08:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी अपने होठों को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं अनुष्का नई फिल्म में अपने बालों की वजह से चर्चा में आने वाली हैं।
विज्ञापन


अनुष्का शर्मा पिछली कुछ फिल्मों में अपने गेटअप की वजह से चर्चाओं में रही हैं। पीके में उनके होंठ चर्चाओं में थे। अब बारी उनकी रेट्रो हेयरस्टाईल की है।

अनुष्का शर्मा अब जल्द ही रणबीर कपूर के अपोजिट आगामी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में नजर आएंगी। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में उनका लुक काफी हटकर है। हाल ही में उन्होंने अपने किरदार रोजी नोरोन्हा के लुक का खुलासा किया।
विज्ञापन


अनुष्का शर्मा का इस फिल्म में लुक पुरानी हीरोइनों से मिलता जुलता है। इस फिल्म में वह अपनी हेयर स्टाईल से पुरानी हीरोइनें जैसे साधना या मुमताज की याद दिला सकती हैं।

अनुष्का ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था दोस्तों, बॉम्बे वेलवेट की रोजी नोरान्हा का पेश करती हूं।' वह फिल्म में रोजी का किरदार निभा रही है जो कि एक जैज सिंगर है। वो रणबीर कपूर के किरदार बॉक्सर जॉन बलराज से प्रेम करती है।
विज्ञापन


1960 की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इन दो किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में करण जौहर भी है जो कि फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें