फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदर्य प्रतियोगिताओं से बिकनी हटने पर बोलीं ऐश्वर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मिस इंडिया एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य राय ने अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता से बिकनी राउंड हटाए जाने के फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि 1994 में जब उन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब जीता था, तो उनका शरीर बिकनी पहनने के लिहाज से फिट नहीं था। मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने दिसंबर 2014 को यह कहते हुए इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से बिकनी राउंड हटाए जाने की घोषणा की थी कि इस राउंड से न तो महिलाओं और न ही हम में से किसी को ही कोई फायदा है।
विज्ञापन


ऐश्वर्या ने कहा कि वह इस फैसले से बहुत खुश हैं। हाल में सबसे सफल मिस वर्ल्ड के पुरस्कार से नवाजी गईं ऐश्वर्य ने कहा, "मैं जब मिस वर्ल्ड बनी थी, तो यकीनन 87 प्रतिभागियों में मेरा शरीर बिकिनी पहनने के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ नहीं था। मैं इसे दावे के साथ कह सकती हूं। इस पर मुहर लगा सकती हूं। इसके बावजूद मैंने खिताब जीता।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "लोगों का मानना है कि यह (बिकनी राउंड) एक बहुत जरूरी राउंड है और यह निर्णायक कारक बनता है, लेकिन यह सच नहीं है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें