स्टाइल और फैशन के मामले में खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी को देखकर लग रहा है कि वो बाकी हीरोइनों से पीछे रह गई हैं। रानी खुद जितनी हॉट और खूबसूरत हैं उनका ड्रेसिंग सेंस उतना ही ऑड है। वक्त के साथ-साथ रानी ने जिस तरह खुद को निखारा है इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वो आज भी काफी हॉट लगती हैं।
अगर बात उनके फैशनेबल कपड़ों की करें तो उन्होंने अपने फैंस को ज्यादातर निराश ही किया है।
विज्ञापन
2 of 5
रानी मुखर्जी
हाल ही में डस्की ब्यूटी रानी मुखर्जी को सफेद रंग के डीप नेक लाइन वाले ऐसमेट्रिकल टॉप में देखा गया। रानी ने इस टॉप के साथ 90 के दशक में चलने वाला बेहद भद्दा ओवर्साइज़्ड स्ट्रेट ट्राउजर पहना हुआ था। इतना ही नहीं इस अटाइअर के साथ रानी ने काने रंग के जूते पहने हुए थे। इतना ही नहीं रानी ने इसके साथ गुच्ची की बेल्ट और चेहरे से बड़े सनग्लास पहने हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
रानी मुखर्जी
रानी ने ये गाउन एक इवेंट के दौरान पहना था। जिसे देखकर लग रहा था कि वो सीधे अपने बिस्तर से ही उठकर आ गई है। वाकई उनकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी।
4 of 5
रानी मुखर्जी
रानी का ये लंहगा देखकर लग रहा है कि वो बेहद पुराना है। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने इसे पहनने के लिए स्टाइलिस्ट विशेष भट्ट की शादी के रिसेप्शन को चुना।
जंपसूट हालांकि सभी के पहनने के लिए नहीं होते हैं। ज्यादातर ये लम्बी लड़कियों पर ही अच्छे लगते हैं। ये तब और बुरे लगते हैं जब इसका रंग बेहद डल और उबाऊ हो।