फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे के चार्मिंग लुक और स्टाइल का हर कोई है दीवाना

Mon, 05 Jun 2017 09:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 7
Barron Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप अपने चार्मिंग लुक की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। फिर चाहे बात उनकी सुरक्षा पर सीक्रेट सर्विस और पुलिस संरक्षण के लिए खर्च होने वाले 10 लाख डॉलर की हो या उनकी स्पेशल परवरिश की। बैरन का लाइफस्टाइल और शौक सबसे जुदा हैं। उनके बिंदास अंदाज से यकीनन बहुत कम ही लोग वाकिफ होंगे।

आइए जानते हैं बैरन की उन खास बातों के बारे में जो उनकी जीवनशैली को बाकी बच्चों से खास बनाती हैं।

आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें बैरन की 7 खास बातों के बारे में।    
विज्ञापन

2 of 7
Barron Trump
आत्मनिर्भर ​बैरन बैरन ट्रंप की मम्मी मेलानिया को लगता है कि उनका बेटा अपने पिता की ही तरह है। उनका कहना है कि बैरन एक मजबूत दिल वाला स्मार्ट लड़का है। बैरन आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने फैसले भी खुद ही लेता है।

वो कहती हैं कि कई बार तो मैं उसे छोटा ट्रंप कहकर बुलाती हूं। वो कहती हैं कि अगर बात उसकी लुक की करे तो वो डोनाल्ड और मेरे जैसा दिखता है। लेकिन दिल से मैं उसे 'लिटिल डोनल्ड' कहकर ही बुलाती हूं। 
विज्ञापन

3 of 7
Barron Trump
अकेले खेलना पसंद
बैरन को अकेले खेलना पसंद है। अपने बड़े भाई-बहन के साथ बैरन को अच्छी परवरिश मिली है। हालांकि उसके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन उसे फिर भी अकेले खेलना बेहद पसंद है। 

4 of 7
Barron Trump
अनोखा मिजाज
एक बार बैरन ट्रंप अपने पिता से मिलवाने के लिए अपनी कक्षा के सभी 80 बच्चों को व्हाइट हाउस ले गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
Barron Trump
आया के हाथों नहीं पले ​बैरन
बैरन बाकी अमीर बच्चों की तरह किसी आया के हाथों नहीं पले हैं। उनकी परवरिश उनके माता-पिता ने खुद की है। 2015 में दिए एक इंटव्यू के दौरान डोनाल्ड ने बताया था कि उन्होंने और मेलानिया ने उनकी परवरिश के लिए कभी किसी बाहरी व्यक्ति की सहायता पर निर्भर नहीं रहे।

उन्होंने कहा बैरन की परवरिश करने के लिए हमने बहुत कम ही किसी बाहरी व्यक्ति की सहयता ली होगी। उनका कहना था कि अगर हम बच्चों की परवरिश किसी और से करवाते हैं तो हम अपने बच्चों को बेहतर नहीं जान पाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
Barron Trump
गोल्फ खेलने के शौकीन ​बैरन
बैरन अपने पिता की ही तरह गोल्फ खेलने के शौकीन हैं। वो काफी अच्छा गोल्फ खेलते हैं। एक बार डोनाल्ड ने बैरन के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो एक अच्छे एथलीट है। वो गोल्फ के साथ अच्छा टेंनिस और बेसबॉल भी खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Barron Trump
भाषण में बोर होते हैं बैरन
बैरन अपने पिता के बड़े-बड़े भाषणों के दौरान कई बार उबासी और आंखें मलते देखे गए हैं। जिसे देखकर तो यही लगता है कि उन्हें राजनीति में कोई इंटरेस्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें