रोमानिया की टीवी होस्ट यूलिया वेंचर जो सलमान खान से रिलेशनशिप में होने की वजह से हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं वो इस बार के लैक्मे फैशन वीक समर/ रिजॉर्ट 2017 की शो स्टॉपर होंगी।
यूलिया बताती हैं कि मेरे और लैक्मे ब्रांड के लिए ये ऐसा पहला शो है। मुझे इस ब्रांड का स्प्लैश कलेक्शन काफी पसंद हैं और मैं इसे नियमित तौर पर इस्तेमाल में भी लाती हूं।
ये फैशन ब्रांड बुधवार को अपने कलेक्शन को प्रदर्शित करेगा। इस बार ये शो रिलायंस जियो गार्डन में आयोजित किया जाएगा।