इन तस्वीरों में मानुषी चीन के एक बीच पर व्हाइट कलर की बिकिनी पहने बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मानुषी को देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि उन्होंने अपने आपको कितना मेंटेन करके रख रखा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस को भी उनका ये दिलकश अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। लोग उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इससे पहले मानुषी छिल्लर की मिस वर्ल्ड 2018 पेजेंट की ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने सिल्वर शिमरी ऑफशोल्डर गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। मानुषी ने अपने इस लुक को मैसी बन और स्टेटमेंट इयरिंग्स के साथ पूरा किया। बात करें उनके मेकअप की तो उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ स्मोकी आइज की हुई हैं। बता दें, उनका ये खूबसूरत गाउन फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है।
इसके अलावा मानुषी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लू प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है, जो उन पर काफी फब रही है।