फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र के साथ बढ़ रही इस मॉडल की मांग, जवान मॉडल्स भरती हैं इसके आगे पानी

Tue, 24 Jan 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मॉडलिंग की दुनिया में उम्र बहुत मायने रखती है। जैसे-जैसे बढ़ती है, संभावनाएं खत्म होने लगती हैं, लेकिन माए मुस्क ने इसे अपवाद बना दिया है। 68 साल की इस मॉडल की मांग उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आज वह कई बड़े ब्रांड को प्रमोट करती हैं। युवा मॉडल्स की चमक भी माए के आगे फीकी है। फैशन बिजनेस की दुनिया में 50 साल से सक्रिय माए कई बड़े सौंदर्य उत्पादों के लिए भी पहली पसंद हैं। हर बड़ा फैशन डिजाइनर उनके साथ रैंप पर कैटवॉक करना चाहता है और माए भी इसके लिए तत्पर रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
तीन हफ्ते बाद होने जा रहे न्यूयॉर्क फैशन वीक में वह कई युवा मॉडल्स के साथ रैंप पर चलती नजर आएंगी। माए ने हाल ही में मियामी में इटैलियन वोग के लिए फोटोशूट किया। वह कई बड़ी फैशन मैगजीन के कवर पर प्रकाशित हो चुकी हैं और हाल में ही वर्जिन अटलांटिक एयरवेज के लिए प्रचार कर चुकी हैं। 

4 of 7
अमेरिका के मशहूर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में उनकी तस्वीर देखी जा सकती है। यहां वह अमेरिका की मशहूर डिस्काउंट रिटेलर कंपनी का चेहरा बनकर खड़ी हैं। न्यूयॉर्क के अलावा पेरिस फैशन वीक में भी माए दुनिया की एक बड़ी ज्वैलरी निर्माता कंपनी के उत्पाद को पहनकर वॉक कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
खास बात यह है कि माए ने हर तरह के विज्ञापन को किया, कभी यह नहीं देखा कि उनकी उम्र पर यह सही नहीं लगेगा। 42 साल में वह एक उत्पाद के प्रचार में दादी बनी नजर आई थीं। 28 साल में उन्होंने दुल्हन की मां के रूप में मॉडलिंग की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
माए को लोकप्रियता 60 की उम्र के पास ज्यादा बढ़ी। तब उनके बाल सफेद व ग्रे होना शुरू हुए थे। माए ने इसे छुपाया नहीं। भुनाया। जैसी थीं, वैसा ही खुद को प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज यूरोप की कई बड़ी एजेंसियों के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट है। वह आए दिन शहर दर शहर प्रचार के लिए निकलती हैं। कई बार लोग उन्हें रोककर उनके बालों की तारीफ करते हैं। माए कहती हैं कि उनकी हमउम्र बाकी महिलाएं भी खुद को कम न समझें, वह भी फैशन की दुनिया में नाम कमा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें