1920 फेम अदा शर्मा ने परफेक्ट वुमेन नाम के मैग्जीन के लिए काफी बोल्ड फोटोशूट करवाया है।  इस फोटोशूट में आपको अदा का कमांडो गर्ल का अवतार नजर आएगा। इस फोटोशूट में उन्होंने बॉक्सिंग से लेकर तलवारबाजी तक की है। अदा ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। आपको बता दें कि अदा शर्मा 1920 फिल्म से चर्चा में आई थीं। इस फोटोशूट को शूट किया है समीप सिंह ने। अदा ने इस फोटोशूट के लिए गेब्रिलिया का डिजाइनर ड्रेस पहना है। अदा शर्मा आपको जल्द ही विद्युत जामवाल के अपोजिट कमांडो-2 में नजर आएंगी।