फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइल के मामले में बॅालीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं टीवी जगत की ये हसीनाएं, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन

Fri, 07 Aug 2020 03:17 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टीवी जगत की कुछ अभिनेत्रियां भी अक्सर अपने स्टाइल के लिए काफी चर्चाओं में रहती हैं - फोटो : instagram
अक्सर स्टाइल के मामले में बॅालीवुड की अभिनेत्रियां काफी चर्चाओं में रहती हैं। परंतु ऐसा नहीं है कि सिर्फ बॅालीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां ही स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर हैं। टीवी जगत की कुछ अभिनेत्रियां भी अक्सर अपने स्टाइल के लिए काफी चर्चाओं में रहती हैं। आज हम आपको टीवी जगत की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो ऑफ-स्क्रीन भी काफी स्टाइलिश लुक में रहती हैं। ये खूबसूरत एक्ट्रेस स्टाइल के मामले में बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। इन टीवी जगत की स्टाइलिश एक्ट्रेस की तस्वीरें देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
नागिन में सुरभि की दमदार एक्टिंग की काफी प्रशंसा हुई थी - फोटो : instagram
सुरभि ज्योति
  • कलर्स टीवी के धारावाहिक "नागिन" में बेला का किरादार निभाने वाली सुरभि ज्योती बेहद ही खूबसूरत हैं। नागिन में सुरभि की दमदार एक्टिंग की काफी प्रशंसा हुई थी। सुरभि शानदार एक्ट्रेस होने के साथ- साथ ही कमाल की फैशननिस्ट भी हैं। अपने स्टाइलिश लुक के लिए सुरभि काफी मशहूर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अनीता हसनंदानी टीवी जगत की सबसे स्टाइलिश वैम्प हैं - फोटो : social media
अनीता हसनंदानी
  • अनीता हसनंदानी टीवी जगत की सबसे स्टाइलिश वैम्प हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न लुक में अनीता काफी स्टाइलिश नजर आती हैं। अनीता का साड़ी लुक भी लोगों को काफी पसंद आता है। स्टाइल के मामले में अनीता बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।

4 of 6
जेनिफर विंगेट टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस हैं - फोटो : instagram
जेनिफर विंगेट
  • जेनिफर विंगेट टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस हैं। हर स्टाइल में जेनिफर काफी खूबसूरत लगती हैं। अलग- अलग स्टाइल के लिए जेनिफर काफी मशहूर हैं। जेनिफर को हर ड्रेस को अच्छे से कैरी करना आता है।
विज्ञापन

5 of 6
मौनी रॅाय के फैंस उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मौनी रॅाय
  • मौनी रॅाय अपने दमदार अभिनय और स्टाइल के दम पर लोगों के दिल में राज कर रही हैं। मौनी रॅाय के फैंस उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। हर तरह के आउटफिट्स में मौनी काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लगती हैं। मौनी रॅाय सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और समय- समय पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करते रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्सर निया ऑफ स्क्रीन बोल्ड और गैल्मरस स्टाइल में दिखाई देती हैं - फोटो : instagram
निया शर्मा
  • फैशन के मामले में निया शर्मा बॅालीवुड अभिनेत्रियों से पीछे नहीं हैं। अक्सर निया ऑफ स्क्रीन बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल में दिखाई देती हैं। क्रॉप टॉप से लेकर टैंक टॉप निया की पहली पसंद है। निया के फैंस उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें