फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के हर शहर का अपना अलग फैशन: रॉकी एस

Sun, 02 Dec 2018 04:33 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rocky s - फोटो : twitter
विज्ञापन
मशहूर फैशन डिजाइनर रॉकी एस का मानना है कि भारत के हर शहर का अपना अलग फैशन है, हालांकि उनका यह भी मानना है कि बॉलीवुड सितारों का शुरू किया गया फैशन भारतीय फैशन को जोड़ता है। उन्होंने कहा "मैं समझता हूं कि हमारे देश में फैशन बदलता रहता है। हर शहर का अपना अलग फैशन है और हमारे देश का कोई एक फैशन नहीं है।
विज्ञापन


रॉकी ने पीटीआई-भाषा को बताया "लेकिन बॉलीवुड एक ऐसी चीज है जो सबको आकर्षित करता है। यहीं से फैशन तय होता है। बॉलीवुड स्टार्स जो पहनते हैं लोग उनका अनुसरण करने लगते हैं।" 

उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा फैशन और फिल्म को देखते हैं, और एक रचनात्मक व्यक्ति होने के नाते हमेशा ऐसा काम करते हैं जो उन्हें चुनौती देता हो। बता दे, रॉकी 29 नवंबर को रिलीज हो चुकी फिल्म '2.0' में भी बतौर फैशन डिजाइनर काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें