फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सर्दी में दीपिका पादुकोण ने पहने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश स्वेटर, क्या आपको पसंद आए?

Wed, 08 Jan 2020 01:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। हर बार अपने नए आउटफिट से सबको हैरान करने वाली दीपिका का स्टाइल कमाल का है। दिल्ली में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका पादुकोण ने दिल्ली की सर्दी से बचने के लिए हर बार एक से बढ़कर एक स्टाइलिश आउटफिट पहना है। चलिए देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
'छपाक' के प्रमोशन के लिए पहुंची दीपिका ने लाल रंग का स्टाइलिश इरडम का स्वेटर पहन रखा था। जिस पर काले रंग के खूबसूरत बटन लगे हुए थे। जिसके ऊपर लाल रंग का फ्लोरल ट्रेंच कोट पहन रखा था। इसके साथ ही काले रंग के स्टॉकिंग्स के साथ पम्प्स पहन रखे थे। जिसमें उनका लुक सर्दियों के अनुसार बिल्कुल परफेक्ट और स्टाइलिश दिख रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण अपने लुक और स्टाइल से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो जाती हैं। 'छपाक' की डायरेक्टर जोया अख्तर के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका ने हल्के गुलाबी रंग के टर्टल नेक स्वेटर के साथ मैचिंग की सिगरेट पैंट पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। एमिलिया विस्टीड के इस स्टाइलिश आउटफिट के साथ दीपिका ने मेसी पोनीटेल के साथ ही न्यूड लिप्स और मैटेलिक आई मेकअप कर रखा था।

 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जेनएयू पहुंची दीपिका पादुकोण ने काले रंग के लांग ओवरकोट के साथ सफेद लांग शर्ट और नीले रंग की मॉम जींस पहन रखी थी। जिसको काले बूट के साथ पेयर किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण ने इसके पहले नांरगी रंग के आउटफिट में 'छपाक' का प्रमोशन किया था। हांलाकि ऑरेंज रंग के ओवरसाइज शर्ट और शिमरी पैंट के साथ उनका लुक कुछ खास नहीं लग रहा था। जिसके साथ बॉलीवुड की मस्तानी ने मैचिंग की स्ट्राइप सैंडिल पहन रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें