'छपाक' के प्रमोशन के लिए पहुंची दीपिका ने लाल रंग का स्टाइलिश इरडम का स्वेटर पहन रखा था। जिस पर काले रंग के खूबसूरत बटन लगे हुए थे। जिसके ऊपर लाल रंग का फ्लोरल ट्रेंच कोट पहन रखा था। इसके साथ ही काले रंग के स्टॉकिंग्स के साथ पम्प्स पहन रखे थे। जिसमें उनका लुक सर्दियों के अनुसार बिल्कुल परफेक्ट और स्टाइलिश दिख रहा है।