फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच तरीकों से करें गुलाब के फूलों का इस्तेमाल, चेहरे पर शर्तिया मिलेगा वो गुलाबी निखार

Thu, 21 Nov 2019 01:24 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixabay
जिंदगी के हर रंग में साथ देने वाले गुलाब के पास खूबसूरती के भी ढेर सारे सूत्र हैं। सभी सुंदर दिखना चाहते हैं और इसके लिए न जाने कितने जतन भी करते हैं। साफ, निखरी और गाल पर प्राकृतिक गुलाबी रंग पाने की इच्छा होती है। अगर आप केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स का प्रयोग करके थक गई हैं और प्राकृतिक खूबसूरत जिखना चाहती हैं तो तो बेफ्रिक हो जाइए। सौ फीसदी प्राकृतिक उत्पादों से गुलाबी निखार पाया जा सकता है। गुलाब की सुगंध और विविध रंगों से न केवल हमारी इंद्रियां आकर्षित होती हैं, बल्कि इसमें कई गुण होते हैं, जो सौंदर्य और सेहत के लिए अनुकूल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixabay
गुलाब के फूल का रस चेहरे पर मलने से आपके चेहरे पर ताजगी बनी रहती है, जब पसीना आता है, तो स्किन के सेल्स डेड हो जाते हैं। ऐसे में गुलाब की पत्तियों के जरिए नए सेल्स बनने में मदद मिलती है, इससे त्वचा की चमक बढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
नहाने के थोड़े समय पहले पानी में गुलाब की कुछ पत्तियां डाल दी जाएं, और उस पानी से नहाया जाए तो आपके हाथ-पैर साफ रहते हैं और शरीर से पसीने की बदबू भी नहीं आती। गुलाब का फूल आपकी त्वचा के लिए कई मायनों में बहुत फायदेमंद है।

4 of 6
- फोटो : social media
थोड़े से गुलाबजल को एक कटोरी में ठंडा करें। कॉटनवूल की मदद से ठंडे गुलाब जल से त्वचा को साफ करें तथा त्वचा को हल्के हाथ से थपथपाएं। ऐसा नियमित करने से त्वचा में निखार आएगा। यह किसी भी मौसम में उपयोगी साबित होता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
एक चम्मच गुलाबजल में दो-तीन चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण में कॉटनवूल डुबोकर चेहरा साफ करें। इससे चेहरे पर जमा मैल, गंदगी, पसीने की बदबू समाप्त हो जाएगी। इसी तरह गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को छह घंटे के लिए रातभर पानी में भिगो दें। अगले दिन गुलाब की पंखुड़ियों को निचोड़कर रस निकालें। इस मिश्रण को मेहंदी में मिलाकर लगाने से बालों की डीप कंडीशनिंग हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
कालेपन वाली जगह पर कच्चा दूध व केसर लगाने के बाद गुलाब की पंखुड़ियां रगड़ने से टैनिंग समाप्त हो जाती है। त्वचा को मुलायम बनाने के लिए देसी गुलाब के दो फूलों को पीस लें। इसे आधा कप कच्चे दूध में डालें और मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं। जब पैक सूख जाए, तब इसे हल्के हाथों से रगड़कर उतारें और सामान्य पानी से धो लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें